इजरायल-गाजा संघर्ष जारी, 600 से ज्यादा निर्दोषों को मिली मौत की सजा

इजरायल ने गाजा पर भीषण बमबारी की है और हवाई हमले और तेज कर दिये हैं। अब तक वहां 70 से भी ज्यादा जगहों पर हवाई हमला हो चुका है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू ने अपने 25 सैनिकों समेत 20 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद हमास शासित गाजा पट्टी पर संघर्ष को जारी रखने की कसम खाई है।
इजरायल ने हमास द्वारा की जा रही घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। जिसमें हमास के 10 आतंकियों को मार गिराया गया।
इस संघर्ष में अब तक 572 फिलिस्तीनियों और 27 इजरायली लोगों की जान जा चुकी है। खबरों के मुताबिक, इनमें ज्यादातर लोग आम नागरिक हैं।
संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी को किया नजरअंदाज
इजरायल और गाजा ने अमेरिका समेत संयुक्त राष्ट्र के 'तुरंत संघर्षविराम' की चेतावनी को भी नजरअंदाज कर दिया है।
गाजा पर जारी इजरायली हमलों पर विराम लगाने के प्रयासों के लिए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून आज येरुशलम जाएंगे। बान की मून ही नहीं, इस समय अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन कैरी भी इस युद्ध को रोकने और इसका हल निकालने के लिए मिस्र में मौजूद हैं।
फिलिस्तीनी के एक स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार अब तक लगभग 3,500 से ज्यादा फिलिस्तीनी जख्मी हुए है। जबकि हजारों की संख्या में लोग बेघर हो गए हैं। ‘ऑपरेशन प्रोटेक्टिव एज' के 8 जुलाई को शुरू होने के बाद से अब तक 25 इजरायली सैनिकों सहित 27 इजरालियों की मौत हो चुकी है ।












Click it and Unblock the Notifications