न्यूजीलैंड: समुद्र की तेज लहरें बनी व्हेल मछलियों का काल, 300 की मौत

न्यूजीलैंड के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब इतनी संख्या में व्हेल मछलियों की मौत हुई है।

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में शुक्रवार को लोग सब समुद्र किनारे सैर करने निकले तो वो चौंक गए। उन्होंने देखा कि समुद्र से बहकर करीब 400 व्हेल किनारे पर आ गई थीं। उनमें से करीब 300 व्हेल मर चुकी थीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप पर समुद्र के तेज बहाव के कारण करीब 400 व्हेल मछलियां किनारे पर आ गईं। इसके बाद लोगों ने ह्यूमन चेन बना कर इन मछलियों को बचाने की कोशिश की। हालांकि लोग सिर्फ 100 व्हेल मछलियों को बचाने में सफल हो सके।

न्यूजीलैंड: समुद्र की तेज लहरें बनी व्हेल मछलियों के काल, 300 की मौत

मछलियों को बचाने के लिए लोगों ने इनके शरीर को कंबलों से ढका ताकि तापमान को बराबर किया जा सके। समुद्र किनारे इतनी बड़ी संख्या में पहली बार व्हेल मछलियां आई थीं और ऐसा भी पहली बार हुआ कि इतनी बड़ी संख्या में व्हेल मछलियों की मौत हुई है।

काम छोड़ कर आए लोग

इन मछलियों की जान बचाने के लिए लोग अपने तमाम काम छोड़ आए। लोग अपने साथ बाल्टी, तौलिया और कंबल साथ लाए थे, ताकि उनके शरीर का तापमान सही रखा जा सके।

अधिकारियों के मुताबिक इस घटना की जानकारी गुरुवार देर रात हुई लेकिन शुक्रवार सुबह से पहले रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं किया जा सका। अधिकारियों के मुताबिक इतने अंधेरे में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना खतरनाक था।

ये भी पढ़ें: पाक आर्मी चीफ जनरल बाजवा और अमेरिकी रक्षा मंत्री मटीस की 20 मिनट तक फोन पर बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+