मेक्सिको में एक साथ 40 से अधिक मुंड मिलने से मचा हड़कंप

नई दिल्ली। मेक्सिको शहर में पिछले रविवार को एक साथ 40 से अधिक मुंड(सिर का कंकाल) एक गुफा से मिले हैं, जिसके बाद हड़कंप मच गया है। इसके अलावा यहां दर्जनों भ्रूण और हड़डियां एक कांच के जार में मिली हैं। जानकारी के अनुसार यह एक कथित रूप से ड्रग माफिया का हो सकता है। पुलिस ने इन तमाम मुंड को छापेमारी के दौरान बरामद किया है। जानकारी के अनुसार चार मुंड से सेंट्रल टेपिटो के पड़ोस में एक वेदी बनाई गई थी, जहां से पुलिस ने मंगलवार को 31 लोगों को गिरफ्तार किया है।

skull

31 गिरफ्तार

सिटी गवर्नमेंट की ओर से कहा गया है कि पुलिस ने इन 31 लोगों को संगठित तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में जज ने 27 आरोपियों को रिहा करने का आदेश दिया है। मेक्सिको शहर के अटॉर्नी जनरल के ऑफिस की ओर से एक फोटो जारी की गई है जिसमे इन तमाम स्कल्स को दिखााया गया है। इन सभी स्कल के पीछे क्रॉस का निशान बना है और इसपर लड़की का फेस मास्क है जिसपर सींग बनी है। वेदी के दायीं ओर दीवार पर पेंट किया गया है, जिसमे पिरामिड और कई अन्य चीजों के चित्र हाथ से बनाए गए हैं ।

जांच चल रही

स्थानीय मीडिया के अनुसार वेदी की दायीं ओर तमाम प्रतीकों के चित्र दीवार पर बने हैं, जिसमे आकाशी पिंड और बकरी का सिर बना है। दीवार के सामने दीवार खड़ी है, जिसमे दर्जनों लड़की के डंडे अलग-अलग रंग के रखे थे। अटॉर्नी जनरल के कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि प्रशासन अभी इसकी जांच कर रही है कि यह मुंड कहां से आए हैं। जानकारी के अनुसार अभी तक कुल 42 मुंड पाए गए हैं।

सरकार पर उठे सवाल

जांचकर्ताओं को चाकू, 40 जबड़े, कुछ भ्रूण, 30 हाथ या पैर की हड्डियां पाई गई हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि यह भ्रूण इंसान का है या किसी और का। बता दें कि टेपिटो को अवैध व्यापारिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है। इन सभी संदिग्धों को एक सुरंग से गिरफ्तार किया गया था। जानकारी के अनुसार ड्रग लैब भी टेपिटो में देखी गई है, जिसे सरकार की बड़ी विफलता के तौर पर देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+