पूर्व खुफिया प्नमुख ने प्रिंस MBS को बताया सनकी, कहा- ऐसे करवाता है हत्याएं

रियाद, 12 जुलाईः सऊदी अरब के पूर्व खुफिया प्रमुख ने दावा किया है कि क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान एक मनोरोगी हैं। कुछ दिन पहले ही सीबीएस न्यूज पर प्रसारित हुए इंटरव्यू में उन्होंने यह बात कही थी। सऊदी अरब के खुफिया विभाग में नंबर दो पर रह चुके साद अलजाबरी ने कहा कि मोहम्मद बिन सलमान की अपार संपत्ति आने वाले दिनों में अमेरिका और अन्य देशों के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। उन्होंने दावा किया कि क्राउन प्रिंस एक किलर हैं।

कराता है अपहरण और हत्याएं

कराता है अपहरण और हत्याएं

साद अलजाबरी ने दावा किया कि मोहम्मद बिन सलमान के पास खतरनाक लोगों की गैंग है जिसे 'टाइगर स्क्वॉड' कहा जाता है। इसके जरिए वह अपहरण और हत्याएं करवाता है। उन्होंने सीबीएस न्यूज पर रविवार को प्रसारित हुए इंटरव्यू में कहा, मैं यहां एक सनकी, हत्यारे के खिलाफ आवाज उठाने आया हूं जो कि मध्य एशिया में एक बड़ी चुनौती बन गया है। वह अपने लोगों, अमेरिकियों और पूरी दुनिया के लिए खतरा बन सकता है।

एमबीएस के पास नहीं हैं भावनाएं

एमबीएस के पास नहीं हैं भावनाएं

साद अलजाबरी ने आगे कहा कि एमबीएस एक ऐसा मनोरोगी है जिसकी किसी के प्रति भी जरा सी संवेदना किसी से नहीं है। उसके पास कोई भावनाएं नहीं हैं। मैं उसके अत्याचार और अपराधों के गवाह हूं। मैंने लंबे समय तक उसकी हरकतों को देखा है। बता दें कि अलजाबरी लंबे समय तक मोहम्मद बिन नायेफ के सलाहकार थे, जिन्हें जून 2017 में सऊदी क्राउन प्रिंस के रूप में हटा दिया गया था और उनकी जगह मोहम्मद बिन सलमान ने ले ली थी।

वाशिंगटन डीसी में किया मुकदमा

वाशिंगटन डीसी में किया मुकदमा

इसके बाद मिस्टर अलजाबरी, अपनी जान पर खतरा महसूस करते थे इसलिए वह जीवन के डर से भागकर कनाडा चले गए, जहां वे अब निर्वासन में रहते हैं। आउटलेट के अनुसार, 2020 में अलजाबरी ने वाशिंगटन डीसी कोर्ट में सऊदी क्राउन प्रिंस पर मुकदमा दायर किया। अलजाबरी ने वॉशिंगटन डीसी कोर्ट में कहा था कि मोहम्मद बिन सलमान ने उन्हें मारने के लिए टोरंटो को एक स्क्वॉड भेजा था। इसके दो हफ्ते पहले ही सऊदी पत्रकार जमला खशोगी की इंस्तांबुल में हत्या हो गई थी।

मेरे मरने के बाद ही उसे मिलेगा चैन

मेरे मरने के बाद ही उसे मिलेगा चैन

सीबीएस से बात करते हुए, पूर्व स्पाईमास्टर ने कहा कि कि हो सकता है मुझे किसी दिन मार दिया जाए क्योंकि मेरे पास शाही परिवार और सरकार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां हैं। जब तक वो मुझे मरा हुआ नहीं देखेगा, उसे चैन नहीं मिलेगा।

ऋषि, प्रीति, सुएला, साजिद, रहमान... ब्रिटिश पीएम बनने भारत-पाकिस्तानियों में 'जंग', जानिए प्रक्रिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+