UAE में यूपी वाले का जलवा, जीती ऐसी लॉटरी, 25 साल तक हर महीने मिलेंगे 5.5 लाख
उत्तर प्रदेश का एक शख्स दुबई में काम करने गया था। वहां पर उसने अपनी किस्मत आजमाने के लिए लॉटरी खरीदी। कुछ दिनों बाद उसको ऐसा ईनाम मिला कि अब वो पूरी जिंदगी घर बैठकर आराम कर सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुबई में काम करने वाले एक भारतीय आर्किटेक्ट ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में मेगा लॉटरी जीती है। जिसके तहत अगले 25 साल तक हर महीने उसे 5.5 लाख रुपये से ज्यादा मिलेंगे।

विजेता की पहचान मोहम्मद आदिल खान के रूप में हुई है। वो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वो दुबई में एक रियल एस्टेट कंपनी के लिए इंटीरियर डिजाइन सलाहकार के रूप में काम करते हैं। लॉटरी जीतने पर उन्हें प्रति माह 25,000 दिरहम देने का ऐलान लॉटरी कंपनी ने किया।
घर में अकेले कमाने वाले
आदिल ने इस जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मैं अपने परिवार के लिए कमाने वाला एकमात्र व्यक्ति हूं। मेरे भाई की मौत कोविड महामारी में हो गई थी। तब से परिवार के सामने कई दिक्कतें आईं। वो अकेले ही घर का भरण-पोषण कर रहे हैं।
उनके घर में बूढ़े माता-पिता और पांच साल की बेटी है। जब आदिल को ये खबर मिली, तो वो खूशी से झूम उठे। जब उन्होंने अपने परिवार को ये बात बताई तो किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा था। सबको लग रहा था कि वो मजाक कर रहे। घर वालों ने तो यहां तक कह दिया कि वो फिर से लॉटरी की पुष्टि करें।
लॉटरी कंपनी ने क्या कहा?
वहीं इस लॉटरी कंपनी के मार्केटिंग चीफ पॉल चैडर ने कहा कि हमें लॉन्च के आठ हफ्ते से भी कम वक्त में FAST 5 के लिए अपने पहले विजेता की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। हम इसे FAST 5 इसलिए कहते हैं, क्योंकि इसके जरिए लोग तेजी से करोड़पति बन सकते हैं। लॉटरी विजेता को अगले 25 साल तक भुगतान किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications