यूएनजीए में आज नवाज उठाएंगे कश्मीर का मुद्दा
न्यूयॉर्क। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ आज यूनाइटेड नेशंस जनरल एसेंबली को संबोधित करेंगे। इस बात के कयास लगाएं जा रहे हैं कि नवाज इस दौरान कश्मीर का मुद्दा उठाने से नहीं चूकेंगे। कल यानी शनिवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सभा को संबोधित करने वाले हैं।

पाकिस्तान के विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी ने न्यूयॉर्क में मीडिया को बताया कि इस बात की कोई वजह ही नहीं है कि नवाज कश्मीर मुद्दे को सभा में न उठाएं।
नवाज आज दोपहर में इस सभा को संबोधित करने वाले हैं। चौधरी ने कहा कि पाक का मानना है कि जनमत संग्रह ही कश्मीर समस्या का मुख्य हल है।
चौधरी के मुताबिक भारत और पाक के बीच बातचीत का सारा जिम्मा अब भारत के कंधों पर है क्योंकि भारत ने ही पाक के साथ सचिव स्तर की वार्ता को कैंसिल किया था।
चौधरी ने न्यूयॉर्क में मीडिया से कहा कि भारत की वजह से दोनों देशों के बीच बातचीत कैंसिल हुई। अब भारत को ही बातचीत की पहल करनी होगी। अगर भारत, पाक के साथ बातचीत की पहल करता है तो फिर इस पर जरूर ध्यान दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications