#ModiInUK: प्रिंस चार्ल्स के साथ विज्ञान प्रदर्शनी में पहुंचे पीएम मोदी, भगवान बसवेश्वर के भी किए दर्शन
बुधवार को ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे से मुलाकात करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रिंस चार्ल्स से भी मुलाकात की। प्रिंस चार्ल्स से मुलाकात करने के साथ ही पीएम मोदी उनके साथ विज्ञान प्रदर्शनी भी देखने गए।
लंदन। बुधवार को ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे से मुलाकात करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रिंस चार्ल्स से भी मुलाकात की। प्रिंस चार्ल्स से मुलाकात करने के साथ ही पीएम मोदी उनके साथ विज्ञान प्रदर्शनी भी देखने गए। इसके अलावा मोदी भगवान बसेश्वर के मंदिर भी गए और यहां पर उन्होंने उनकी मूर्ति पर माल्यापर्ण भी किया। पीएम मोदी आज क्वीन एलिजाबेथ से मुलाकात करने के लिए बकिंघम पैलेस भी जाएंगे। इसके अलावा सेंट्रल हॉल में वह 'भारत की बात सबके साथ,' नामक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

2000 लोगों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि यह उनके लिए काफी खुशी की बात है कि भगवान बसवेश्वर की जन्मतिथि के मौके पर उन्हें यहां पर लोगों से बातचीत करने का मौका मिल रहा है। भगवान बसेश्वर 12वीं सदी के लिंगायत समुदाय के दार्शनिक थे। इस मंदिर का उद्घाटन पीएम मोदी ने साल 2015 में किया था जब वह पीएम बनने के बाद पहली बार ब्रिटेन के दौरे पर गए थे। उनका पुतला एल्बर्ट एमबैंकमेंट गार्डन में लगा है। इसके अलावा आज पीएम मोदी सेंट्रल हॉल में 'भारत की बात, सबके साथ' नामक कार्यक्रम में करीब 2000 लोगों से मुखातिब होंगे। पीएम मोदी चार दिनों तक यूके में रहेंगे और यहां पर बकिंघम पैलेस में क्वीन एलिजाबेथ से मुलाकात करने के अलावा वह कॉमनवेल्थ समिट में भी शामिल होंगे।
क्वीन से भी होगी मुलाकात
आपको बता दें कि पीएम मोदी कॉमनवेल्थ देशों के अकेले ऐसे राष्ट्राध्यक्ष हैं जिन्हें कॉमनवेल्थ हेड्स ऑफ गर्वनमेंट मीटिंग (सीएचओजीएम) से पहले क्वीन एलिजाबेथ से मुलाकात की पेशकश की गई है। पीएम मोदी को की गई इस पेशकश को अधिकारी एक 'असाधारण स्वागत' के तौर पर देख रहे हैं। मे और मोदी मुलाकात के दौरान आतंकवाद, वीजा, अप्रवासन समेत कई और मुद्दों पर चर्चा हुई। माना जा रहा है कि पीएम मोदी ने मुलाकात के दौरान गैर-कानूनी तरीके से बसे लोगों की वापसी के लिए एक एमओयू साइन। यह एमओयू साल 2014 में खत्म हो चुका है। अब इसे बायोमैट्रिक के जरिए रिन्यू किया जाएगा।
-
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications