मॉडल ने तोड़ी सारी हदें! अर्धनग्न होकर चलाई बाइक, पुलिस ने पकड़ा तो दिया संबंध बनाने का ऑफर

अर्धनग्न होकर बाइक चली रही थी मॉडल, पुलिस ने रोका तो दिया 'संबंध' बनाने का ऑफर

ब्राजील: सोशल मीडिया पर अक्सर आपने ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिनमें लोग बाइक पर स्टंट करते हुए नजर आते हैं। हालांकि ऐसी स्टंटबाजी कई बार लोगों के लिए भारी साबित होती है और वो कानून के शिकंज में फंस जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ एक मशहूर मॉडल के साथ, जो ट्रैफिक जाम से बचने के लिए कुछ अलग हटकर स्टंट करना चाहती थी, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। दरअसल, इस मॉडल ने जाम से निकलने के लिए अपने आधे कपड़े उतार दिए, ताकि लोग उसे देखने के लिए उसकी बाइक को रास्ता दे दें। हालांकि जब इस हालत में बाइक चलाने पर पुलिस ने उसे पकड़ा तो जांच में एक और बड़ा राज खुल गया।

पुलिसकर्मियों के सामने मॉडल उतारने लगी कपड़ी

पुलिसकर्मियों के सामने मॉडल उतारने लगी कपड़ी

'डेली स्टार' की खबर के मुताबिक, ये मामला ब्राजील के साओ पाउलो का है, जहां 'पाउडर क्वीन' के नाम से मशहूर प्लेबॉय की पूर्व कवर मॉडल फ्लेविया तमायो को पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वो अर्धनग्न हालत में बाइक चला रही थी। पुलिस ने मॉडल को रोका तो उसने बचने के लिए अपनी बाकी के कपड़े भी उतारकर पुलिसकर्मियों को आकर्षित करने की कोशिश की, लेकिन उसकी यही तरकीब उसके ऊपर भारी पड़ गई।

रिकॉर्ड खंगाला तो निकली कुख्यात ड्रग तस्कर

रिकॉर्ड खंगाला तो निकली कुख्यात ड्रग तस्कर

दरअसल, पकड़े जाने के बाद ये मॉडल पुलिसकर्मियों को संबंध बनाने का लालच देने के लिए अपने कपड़े उतारने लगी, जिससे पुलिस को उसके ऊपर शक हो गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जब इस मॉडल का रिकॉर्ड अपने सिस्टम में खंगाला तो पता चला कि वो एक बड़ी और कुख्यात ड्रग तस्कर है और उसे कोर्ट 8 साल की सजा भी सुना चुका है।

'पाउडर क्वीन' ने नाम से मशहूर है मॉडल

'पाउडर क्वीन' ने नाम से मशहूर है मॉडल

पुलिस की जांच में सामने आया कि ड्रग्स की तस्करी में वो मॉडल इस हद तक शामिल है कि उसे 'पाउडर क्वीन' के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा पुलिस को तहकीकात में पता चला कि फ्लेविया तमायो नाम की ये मॉडल पोर्न फिल्मों में एक्ट्रेस और एस्कॉर्ट के तौर पर भी काम करती है और वहां इस मॉडल को पामेला पंटेरा के नाम से जाना जाता है।

एस्कॉर्ट सर्विस में भी शामिल

एस्कॉर्ट सर्विस में भी शामिल

मॉडल की पहचान पुख्ता करने के लिए सिविल पुलिस की टीम को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने वहां पहुंचकर खुलासा किया कि ये मॉडल एस्कॉर्ट सर्विस से जुड़े एक बड़े गैंग का हिस्सा है। पुलिस के मुताबिक, ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया और इसके आस-पास के इलाकों में एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर सक्रिय इस गैंग से जुड़ी महिलाएं ग्राहकों को ड्रग्स सप्लाई करती हैं और साथ ही वेश्यावृत्ति के धंधे में भी शामिल हैं।

घर से रेड में मिली थी ड्रग्स की खेप

घर से रेड में मिली थी ड्रग्स की खेप

पुलिस ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले जून 2020 में इस मॉडल के घर से मारिजुआना और कोकीन की एक बड़ी खेप बरामद की गई थी। पुलिस की खुफिया सूचना मिली थी, जिसके बाद मॉडल के घर पर रेड की गई। इसके बाद पुलिस को पता चला कि मॉडल उस वक्त एक होटल में ठहरी हुई है और जब पुलिस ने वहां रेड की, तो होटल के कमरे से ड्रग्स बरामद किए गए।

सेमी-ओपन जेल के तहत 8 साल कैद

सेमी-ओपन जेल के तहत 8 साल कैद

पुलिस ने मॉडल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और सुनवाई के बाद जुलाई में अदालत ने ड्रग्स तस्करी के आरोप में उसे सेमी-ओपन जेल के तहत 8 साल कैद की सजा सुनाई। ड्रग्स तस्करी का ये मामला इतना बड़ा था कि मीडिया ने इस मॉडल को पाउडर क्वीन बुलाना शुरू कर दिया। हालांकि सितंबर में कोर्ट ने पैरोल पर मॉडल को उसके घर जाने की इस शर्त पर इजाजत दे दी कि वो हमेशा पुलिस की निगरानी में रहेगी और इसके लिए उसे एक इलेक्ट्रॉनिक मॉनिटरिंग डिवाइस पहनकर रखनी होगी।

एक बार फिर पुलिस की गिरफ्त में आ गई

एक बार फिर पुलिस की गिरफ्त में आ गई

हालांकि ये मॉडल अपनी हरकतों की वजह से एक बार फिर पुलिस की गिरफ्त में आ गई। खबर के मुताबिक, मॉडल के वकीलों ने पुलिस अधिकारियों के सामने कुछ जरूरी दस्तावेज जमा किए, जिसके बाद इस मॉडल को रिहा कर दिया गया। मॉडल के वकील ने बताया कि पुलिस अधिकारियों को एक गिरफ्तारी वारंट को लेकर कुछ गलतफहमी हो गई थी, लेकिन बाद में उन्हें पूरी जानकारी दे दी गई।

ये भी पढ़ें- 'मजबूरी में मेरी मां को ऐसा करना पड़ा...', लावारिश छोड़े बच्चे के साथ मिली दर्दभरी चिट्ठी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+