Video: दीपिका के गाने पर जब Miss World मानुषी छिल्लर ने जमकर लगाए ठुमके

नई दिल्ली। विश्व सुंदरी का खिताब हासिल कर मानुषी छिल्लर ने देश को 17 सालों के बाद एक बार फिर से बारत का सिर गौरव से ऊंचा कर दिया। मानुषी के मिस वर्ल्ड बनने के बाद से देशभर के लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनकी जीत के बाद उनकी खूबसूरती और उनकी बुद्धिमानी की तारीफ कर रहे हैं। मानुषी छिल्लर के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। इन्हीं में से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 Miss World Manushi Chhillar dancing to Deepika Padukone's song is the best thing you'll see today

इस वीडियो में मानुषी जमकर नाचती है। इस वीडियो में मानुषी संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला के गाने पर जमकर नाचती है। फिल्म में जिस ढ़ोल बाजे....गाने पर दीपिका पादुकोण ने डांस किया है उस गाने पर मानुषी ने कमाल का डांस किया है। वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि ये मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के दौरान का है, जहां सभी प्रतियोगियों को किसी एक गानें पर परफॉर्म करना था। मानुषी ने इस दौरान ढ़ोल बाजे गाने पर डांस किया। उनके डांस को देखकर लग रहा है मानो कोई प्रोफेशनल डांसर डांस कर रहा हो। मानुषी घाघरा पहने दीपिका के गाने पर खूब मस्त होकर डांस करती है। वहां मौजूद सभी लोग मानुषी के लिए तालियां बजाते हैं। देखिए वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+