मैक्सिको में हैकर्स ने सिस्‍टम है‍क कर एक अरब से ज्‍यादा की रकम पर साफ किया हाथ

मैक्सिको के कई बैंकों में हैकिंग के जरिए चोरों ने यहां पर मौजूद मिलियन डॉलर की रकम पर अपना हाथ साफ कर लिया है। चोरों ने मैक्सिकों के नंबर दो बैंक बानोरते को भी नहीं छोड़ा और यहां से भी फर्जी अकाउंट्स के जरिए बड़ी रकम को चुरा लिया है।

मैक्सिको सिटी। मैक्सिको के कई बैंकों में हैकिंग के जरिए चोरों ने यहां पर मौजूद मिलियन डॉलर की रकम पर अपना हाथ साफ कर लिया है। चोरों ने मैक्सिकों के नंबर दो बैंक बानोरते को भी नहीं छोड़ा और यहां से भी फर्जी अकाउंट्स के जरिए बड़ी रकम को चुरा लिया है। सरकार की जांच एजेंसी से जुड़े सूत्रों की ओर से जानकारी दी गई है कि चोरों ने बानोरते में पहले जाली अकाउंट्स खोले फिर इन्‍हीं अकाउंट्स से बड़ी रकम को निकाल कर बैंक को चूना लगाया है।

mexico-bank.jpg

कैश ट्रांसफर और झूठे ऑर्ड्स से चोरी

हैकर्स ने बैंकों को बड़ी रकम को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने से जुड़ा झूठा आदेश तक दे डाला था। यह रकम बैंकों में खोले गए जाली खातों में जमा की गई थी। सूत्रों के मुताबिक हैकर्स ने विड्रॉल करके दर्जनों ब्रांचेस को लूटा है। एक और सूत्र की ओर से कहा गया है कि चोरों ने करीब 15.4 मिलियन डॉलर की रकम को ट्रांसफर किया है। इसके बाद करीब 18 मिलियन डॉलर की रकम हैकिंग के जरिए चोरी की गई। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कितनी रकम को ट्रांसफर किया गया और कितनी रकम कैश में बैंक से निकाली गई है।

हालांकि कुछ जगहों पर ट्रांसफर की कोशिशों को ब्‍लॉक भी किया गया है। मैक्सिको के सेंट्रल बैंक के गर्वनर आल्‍जांद्रो डियाज डि लियोना ने बताया कि पिछले सोमवार को बैंक के पेमेंट सिस्‍टम पर साइबर अटैक हुआ और इस हमले की उम्‍मीद किसी को भी नहीं थी। उन्‍होंने उम्‍मीद जताई कि इस तरह की घटनाएं भविष्‍य में न हों इसके लिए कई उपाय किए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+