मेक्सिको से निकल चुका है 6 हजार प्रवासी लोगों का कारवां, क्या अमेरिका पहुंच पाएगा?
अमेरिका की सीमा तक पहुंचने के उद्देश्य से कई हजार प्रवासियों का एक कारवां मंगलवार को दक्षिणी मेक्सिको से गुजरा। हालांकि इस बार किसी अधिकारी ने इन प्रवासियों को रोकने की कोशिश नहीं की।
मेक्सिको सिटी, 08 जूनः अमेरिका की सीमा तक पहुंचने के उद्देश्य से कई हजार प्रवासियों का एक कारवां मंगलवार को दक्षिणी मेक्सिको से गुजरा। हालांकि इस बार किसी अधिकारी ने इन प्रवासियों को रोकने की कोशिश नहीं की। यह कारवां मंगलवार को तपचुला से करीब 25 मील की दूरी पर हुइक्स्टला पहुंचा। तपचुला से सोमवार को इस काफिले की शुरुआत हुई थी।

कई देशों का है कारवां
हजारों लोगों का यह दल, मध्य अमेरिकी, दक्षिण अमेरिकी और कैरेबियाई प्रवासियों से मिलकर बना हुआ है। अभी भी इस दल को अमेरिकी सीमा तक पहुंचने के लिए 1000 मील से अधिक दूरी तय करना बाकी है। यह दल लांस एंजेल्स में प्रवासी प्रवाह में वृद्धि जैसे कई मुद्दों को लेकर चल रहे नौवें शिखर सम्मेलन पर नेताओं को अपनी स्थिति से अवगत कराना चाहता है।

6000 से ज्यादा लोग शामिल
द एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इस दल में 4 से 5 हजार लोग हैं वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह आबादी लगभग 6 हजार लोगों की है। अलजजीरा की खबर के मुताबिक इस काफिले का हिस्सा रहे रूबेन मदीना ने कहा कि उसके 12 लोगों के परिवार का इस कारवां में शामिल होने की वजह सिर्फ और सिर्फ निकोलस मादुरो हैं। वहीं निकारागुआ के जोसलीन पोंस ने कहा कि शरण आयोग 10 अगस्त की नियुक्ति दी है मगर मेरे पास इतने दिन तक यहां रुकने के लिए पैसे नहीं हैं।

सोमवार को निकला था कारवां
इस काफिले का हिस्सा रहे वेनेजुएला निवासी हर्नांडेज अपने 17 रिश्तेदारों के साथ सोमवार को अमेरिका जाने के लिए निकले हैं। उनके इस दल में उनकी पत्नी और बच्चे भी शामिल हैं। हर्नांडेज ने कहा कि हम अपना देश नहीं छोड़ना चाहते थे लेकिन वहां रहना अब संभव नहीं है। हम अमेरिका रहना नहीं चाहते हम अपने देश रहना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि अमेरिका वेनेजुएला के संकट को हल करने में मदद कर सके ताकि हम अपने देश लौट सकें।

2018 में हुई थी शुरुआत
लोगों के लंबे जत्थे के गुजरने की शुरुआत 2018 में हुई थी। इससे पहले अमेरिका जाने के लिए छोटा कारवां निकलता था। लेकिन फिर कई हजार प्रवासियों ने एक साथ चलना प्रारंभ कर दिया ताकि उन्हें सरकारी बल रोक न पाएं। हालांकि उनकी इस कोशिश को कई बार नाकाम किया जा चुका है। इससे पहले साल 2021 के आखिरी महीने में भी हजारों लोगों का एक दल यूं ही मेक्सिको से अमेरिका जाने के लिए चला था लेकिन उन्हें बलपूर्वक रोक लिया गया था।

लॉस एंजेल्स में हो रहा सम्मेलन
बाइडेन प्रशासन प्रवासी मुद्दे पर एक क्षेत्रीय समझौता की उम्मीद की थी लेकिन लॉस एंजेल्स में हो रहे 9वें शिखर सम्मेलन में मेक्सिको, ग्वाटेमाला, होंडुरास और अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति भाग नहीं ले रहे हैं। 35 वर्षीय कोलंबियाई प्रवासी रॉबिन्सन रेयेस ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह कारवां अमेरिकी शिखर सम्मेलन में नेताओं का ध्यान आकर्षित करेगा।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications