फ्रांस: मैंक्रो की इस्‍लाम पर की गई टिप्‍पणी से नाराज अरब देश कर रहे फ्रेंच उत्‍पादों का बहिष्‍कार

पेरिस। फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैंक्रों की तरफ से इस्‍लाम पर की गई टिप्‍पणी से नाराज अरब देश अब फ्रेंच उत्‍पादों का बहिष्‍कार कर रहे हैं। कई ट्रेड संगठनों की तरफ से फ्रेंच प्रॉडक्‍ट्स का प्रयोग न करने की अपील की गई है। अरब देश फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैंक्रों की तरफ से इस्‍लाम पर की गई एक टिप्‍पणी से खासे नाराज हैं। मैंक्रों ने कुछ दिन पहले कहा था कि उनका देश 'इस्‍लामिक अलगाववाद' के खिलाफ लड़ाई में आगे बढ़ेगा।

france-attack

क्‍या कहा था मैंक्रो ने

उनके इस बयान को फ्रांस में बसे मुसलमान समुदाय के लोगों पर नियंत्रण करने के कदम के तहत देखा जा रहा है। राष्‍ट्रपति मैंक्रों ने इस्‍लाम को एक ऐसे धर्म के तौर पर बताया था जो दुनियाभर में इस समय 'संकट' में है। मैंक्रो ने कहा था कि उनकी सरकार दिसंबर में एक बिल लाएगी जो सन् 1905 में बने एक कानून को मजबूत करेगा। इस कानून के तहत चर्च और देश की सत्‍ता को आधिकारिक‍ तौर पर पृथ्‍क कर दिया गया था। मैंक्रो के बयान के बाद संगठनों की तरफ से व्‍यंग्‍य के तौर पर पैगंबर मोहम्‍मद के कार्टून को जारी किया जा रहा है। इसके बाद अब सोशल मीडिया पर फ्रेंच प्रॉडक्‍ट्स के बायकॉट की अपील की जाने लगी हैं। तुर्की और अरब देशों की सुपर मार्केट में मौजूद लोगों के बीच इस कैंपेन को खासतौर पर चलाया जा रहा है।

देश बोले-राष्‍ट्रहित सबसे ऊपर

इंग्लिश भाषा में #BoycottFrenchProducts और अरब में #NeverTheProphet को जमकर ट्रेंड कराया जा रहा है। कुवैत, कतर, फिलीस्‍तीन, इजिप्‍ट, अल्‍जीरिया, जॉर्डन, सउदी अरब और तुर्की में ये ट्रेंड जमकर पॉपुलर हो रहे हैं। कुवैत में अल नईम को-ऑपरेटिव सोसायटी के बोर्ड ऑफ डायरेक्‍टर्स ने फैसला किया है कि सुपरमार्केट की अल्‍मारियों से हर फ्रेंच उत्‍पाद को हटा दिया जाएगा। कतर में भी इसी तरह से वजबाह डेयरी कंपनी ने उत्‍पादों का प्रयोग न करने का वादा अपने ट्विटर हैंडल पर किया है। इन देशों की मानें तो उनके लिए राष्‍ट्रहित सबसे ऊपर है और ऐसे में वह फ्रांस की संस्‍कृति को पनपने का मौका नहीं दे सकते हैं। कतर यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाला फ्रेंच कल्‍चरल वीक कैंसिल कर दिया गया है। गल्‍फ कोऑपरेशन काउंसिल (जीसीसी) ने राष्‍ट्रपति मैंक्रों के बयान को गैर-जिम्‍मेदाराना करार दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+