एडल्ट इंडस्ट्री छोड़कर OnlyFans पर जादू बिखेर रहीं मिया खलीफा, एक दिन की कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश
नई दिल्ली, 31 मई: एडल्ट स्टार मिया खलीफा आज चाहे पोर्न फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ चुकी हैं, लेकिन आज भी उनकी पॉपुलैरिटी किसी से कम नहीं है। मिया खलीफा की फैंस के अंदर दिवानगी इस कदर है कि अगर वो सिर्फ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं, तो वो पल भर में इंटरनेट पर वायरल हो जाती है। एडल्ट इंडस्ट्री छोड़कर अपनी लाइफ नए सिरे से शुरू करने वाली मिया खलीफा का चार्म आज भी पहले के जैसा बरकरार है। वो अपनी बोल्ड और ग्लैमरस फोटो इंस्टा पर शेयर करके फैंस के हार्ट बीट बढ़ा देती हैं। इस बीच पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा ने ओनलीफैन्स (OnlyFans) से एक दिन की कमाई के बारे में बड़ा खुलासा किया है।

OnlyFans पर पर्सनल कंटेंट अपलोड करती हैं मिया
एडल्ट इंडस्ट्री छोड़कर ओनलीफैन्स स्टार बन चुकी मिया खलीफा ने कंटेंट सब्सक्रिप्शन ऐप के जरिए से कितना पैसा कमाया है, इससे उन्होंने पर्दा हटा दिया है। बोल्ड एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वह पॉपुलर ऐप के जरिए एक दिन में कितना कमाती हैं? दरअसल, ओनलीफैन्स ऐप को कैश सब्सक्रिप्शन के लिए प्राइवेट कंटेंट की पेशकश करने वाले मॉडल और इंफ्लुएंसर की तरफ से लोकप्रिय किया गया था, इसमें 29 साल की मिया भी अपना पर्सनल कंटेंट अपलोड करती हैं।

मिया ने बताई अपने एक दिन की कमाई
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की गई एक इंटरव्यू क्लिप में मिया ने ओनलीफैन्स के "socialism at its best" बिजनेस मॉडल की तारीफ की और ज़ीवे फुमुडोह ( Ziwe Fumudoh) के साथ अपने इंटरव्यू के दौरान एक अनुमान शेयर किया कि वह ओनलीफैन्स ऐप के जरिए कितना पैसा कमा रही है। जिवे ने मिया से पूछा कि लार्सा पिपेन ओनली फैन्स पर एक दिन में $10,000 ( 7 लाख 76 हजार 304 रुपए) कमाती है। आप एक दिन में कितना कमाते हैं? जिसका जवाब देते हुए मिया ने सिर्फ इतना कहा "उनके आसपास।"

7 लाख रुपए के आसपास कमाती हैं मिया खलीफा
इसमें कोई शक नहीं है कि मिया खलीफा की एक दिन की कमई $10,000 यानी 7 लाख रुपए के आसपास है। क्योंकि इस कमाई के जरिए उनकी लाइफ स्टाइल काफी हाई हो चुकी है। इंस्टाग्राम स्टार ने हाल ही में लंदन की जर्नी की है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। उनकी हाल की लंद जर्नी ने उनके फैंस को दीवाना बना दिया था।

कभी एडल्ट इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा थी मिया खलीफा
आपको बता दें कि 29 साल की मिया खलीफा पोर्न इंडस्ट्री के बड़े चेहरे के तौर पर पहचानी जाती थीं, लेकिन अब उन्होंने इससे दूरी बना ली। पोर्न इंडस्ट्री को छोड़कर मिया खलीफ अब पॉपुलर मॉडल, इन्फ्लूएंसर, एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट के रूप में काम कर रही हैं। इतना ही नहीं वो रैपर झा कोर्टेज की गर्लफ्रेंड भी हैं, जिनके साथ अक्सर मिया अपनी फोटोज शेयर करती हैं।

ISIS ने दी थी जान से मारने की धमकी
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मिया खलीफा ने साल 2014 में पॉर्न इंडस्ट्री में कदम रखा था। लेबनान मूल की मिया शुरुआती एक-दो पोर्न फिल्मों से ही पूरी इंडस्ट्री में छा गई थी। हालांकि मिया उस वक्त काफी सुर्खियों में आई थीं, जब हिजाब में एडल्ट फिल्म शूट करने के कारण उनको खूंखार आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने जान से मारने की धमकी दी थी। वहीं हाल ही में उन्होंने उस वक्त सुर्खियां बटोरी थी, जब भारत में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में उन्होंने ट्वीट किया था।












Click it and Unblock the Notifications