माइग्रेशन पॉलिसी को लेकर मैक्सिकों में ट्रंप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, वोट न देने की अपील कर फूंका गया पुतला
नई दिल्ली। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में अब कुछ दिन ही बचे हैं। ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला मैक्सिको में सामने आया है। यहां राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप का पुतला भी फूंका। इस दौरान ट्रंप की माइग्रेशन पॉलिसी के खिलाफ आक्रोश जाहिर करते हुए प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकियों से राष्ट्रपति चुनाव में इस पॉलिसी के खिलाफ वोट करने की अपील की।

क्या कहा प्रदर्शनकारियों ने
तिजुआना से समुद्र तट तक मार्च निकालने वाले प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप की सीमा नीति कतई मंजूर नहीं है. इसके बाद ट्रंप का पुतला फूंका। मैक्सिकन अमेरिकी मूल के ह्यूगो कास्त्रो ने कहा, 'हम लोगों से ट्रंप के खिलाफ और एक उम्मीद के पक्ष में मतदान करने का आह्वान कर रहे हैं।
जो बिडेन ने हमें माइग्रेशन पॉलिसी में सुधार का वादा किया है।' डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी बिडेन के बीच इस मुद्दे पर कड़ी टक्कर है। ट्रंप मैक्सिको से अवैध माइग्रेशन रोकने के वादे के साथ मैदान में हैं। ट्रंप का आरोप है कि अवैध माइग्रेशन के जरिए बलात्कारी और हत्यारे अमेरिका में शरण लेने की कोशिश करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications