मैक्सिको में एक टूरिस्ट बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 12 लोगों की मौत
मैक्सिकोः मैक्सिको में एक टूरिस्ट बस दुर्घटनाग्रस्त होने से 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं 18 घायल हो गए। मृतकों में एक बच्चे की भी जान गई है। बस में 31 टूरिस्ट यात्री सवार थे। घायलों को Bacalar और Chetuma हस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कई अमेरिका के यात्री भी घायल हुए हैं। इस बस में अमेरिका,इटली, स्वीडन, ब्राजील के यात्री सवार थे।

मैक्सिकों के अधिकारियों ने 12 लोगों के मरने की पुष्टि की है। मर हुए यात्रियों में से ये पता नहीं चल पाया है कि कौन किस देश का है। मैक्सिको में अमेरिकी एंबेसी ने इस घटना पर दुख जताया है। अमेरिका का कहना है कि वो मैक्सिको के अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं और इस घटना में कोई अमेरिकी घायल हुआ है या नहीं इस बात का पता लगाया जा रहा है। हम लगातार मैक्सिकों के अधिकारियों के संपर्क में हैं।

बस हादसे की जानकारी देते हुए मैक्सिको के एक अधिकारी ने बताया कि ये बस करुज पोर्ट से चहचोबेन जा रही थी। बस चालक ने बस से कंट्रोल खो दिया, जिस कारण से ये हादसा हुआ। इस बस के जाने के पहले 3.-40 मिनट पहले कुछ मैक्सिको के अधिकारी भी यहां से गुजरे थे।
यह भी पढ़ें- चीन को फिर याद आया डोकलाम, भारत से बातचीत से पहले उठाया डोकलाम का मुद्दा












Click it and Unblock the Notifications