मोदी से मिलते वक्त मेलानिया ने पहनी थी डेढ़ लाख की ड्रेस! वायरल हुई फोटो

वाशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप की बात हो और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप के चर्चे ना हो, भला ऐसा संभव है, आपका जवाब होगा बिल्कुल नहीं, तो हम कहेंगे कि आप सही कह रहे हैं।

और इसी कारण से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अहम मुलाकात के बीच अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप सोशल मीडिया पर सुर्खियां बनीं, वजह रही उनकी बेशकिमती ड्रेस।

गाउन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये

गाउन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये

दरअसल व्हाइट हाउस पर राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ने पीएम मोदी का स्वागत किया, इस दौरान मेलानिया ने पीले रंग का बेल्टेड फ्लोरल प्रिंट गाउन पहन रखा था, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।

हॉट टॉपिक

जिसकी वजह से नो ट्विटर पर हॉट टॉपिक बन गईं, मेलानिया की ड्रेस, स्माइल और उनकी खूबसूरती पर ट्विटर यूजर्स ने कई ट्वीट किए।

सुंदरता की तारीफ

किसी ने मेलानिया की सुंदरता की तारीफ की, तो किसी ने उनकी मुस्कराहट और उनके पीले गाउन की।

ड्रेस पर चर्चा

आप को बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप के बयानों के चलते मेलानिया के लिए कई फैशन डिजाइनरों ने राष्ट्रपति पद के शपथ समारोह के लिए ड्रेस डिजाइन करने से इनकार कर दिया था इसलिए इस वक्त लोगों ने उनकी ड्रेस पर चर्चा कर डाली।

स्वागत से लेकर विदाई तक, मोदी-ट्रंप मुलाकात की 10 खास बातें

स्वागत से लेकर विदाई तक, मोदी-ट्रंप मुलाकात की 10 खास बातें

पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच भारतीय समय के अनुसार रात 1.10 पर मुलाकात हुई। ट्रंप ने नरेंद्र मोदी का काफी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+