चीनी राष्‍ट्रपति जिनपिंग की हार्वर्ड एजुकेटेड फैशनेबल और सोशल वर्कर बेटी

बीजिंग। चीन एशिया का और दुनिया का एक ताकतवर देश और इसकी बागडोर पिछले चार वर्षों से संभाली है शी जिनपिंग ने। जिनपिंग पिछले चार वर्षों से इस देश के बादशाह हैं और उनसे जुड़ी कई खबरें मीडिया में आती रहती हैं।

Meet Chinese President Xi Jinping’s Harvard educated daughter Xi Mingze

शिक्षा की वजह से चर्चा में

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर उनकी बेटी शी मिंगजे के बारे में चर्चा थी। वजह थी बाकी चीनी नागरिकों की तरह उनका भी अमेरिका में उच्‍च शिक्षा हासिल करना। मिंगजे ने अमेरिका की प्रतिष्ठित हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में शिक्षा हासिल की है। मिंगजे को वर्ष 2015 में पहली बार सार्वजनिक तौर पर देखा गया था। मिंगजे इस कदर मीडिया से दूर रहती हैं कि इंटरनेट पर भी उनकी सिर्फ एक या दो ही फोटो आपको देखने को मिलेंगी।

आज आपको मिंगजे के बारे में कुछ खास तथ्‍यों के बारे में बताते हैं।

फिलहाल बीजिंग में हैं मिंगजे

  • शी मिंगजे का जन्‍म बीजिंग में 27 जून 1992 को हुआ था।
  • मिंगजे, जिनपिंग की दूसरी पत्‍नी और चीन की फोक आर्टिस्‍ट पेंग लियूआन की बेटी हैं।
  • वर्ष 2006 से वर्ष 2008 तक मिंगजे ने चीन के हांगझोऊ फॉरेन स्‍कूल से अपनी पढ़ाई की।
  • इसके बाद चीन के ही झेझियांग यूनिवर्सिटी में एडमि‍शन ले लिया।
  • वर्ष 2010 में मिंगजे हार्वर्ड पहुंची और यहां पर उन्‍होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की।
  • मिंगजे ने हार्वर्ड से इंग्लिश और साइकोलॉजी में पढ़ाई पूरी की है।
  • उन्‍हें चाइनीज के अलावा फ्रेंच और इंग्लिश भाषा का भी अच्‍छा ज्ञान है।

फैशन आइकॉन और सोशल वर्कर

  • मिंगजे हमेशा से ही यूनिवर्सिटी में एक लो प्रोफाइल जिंदगी जी रही थी।
  • वर्ष 2014 में मिंगजे चीन लौट आईं और तब से वह चीन में ही हैं।
  • मिंगजे को पहली बार वर्ष 2015 में सार्वजनिक तौर पर देखा गया।
  • वर्ष 2008 में सिचुआन प्रांत में भूकंप आने पर तो मिंगजे ने एक वॉ‍लेंटियर का काम किया।
  • मिंगजे अक्‍सर ही समाज सेवा से जुड़े कामोंं से जुड़ी रहती हैं।
  • मां पेंग की ही तरह मिंगजे भी फैशन में यकीन करती हैं।
  • मिंगजे को पढ़ने का बहुत शौक है और वह अपने पिता पर एक किताब लिखना चाहती हैं।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+