मॉरीशस में बढ़ा भारत का गौरव! PM Modi को सर्वोच्च नागरिक सम्मान, अवॉर्ड पाने वाले पहले भारतीय बने मोदी
Mauritius Honours PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मॉरीशस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन' से सम्मानित किया जाएगा। यह घोषणा मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने मंगलवार को की। इस सम्मान को पाने वाले पीएम मोदी पहले भारतीय बन गए हैं।
यह घोषणा पोर्ट लुईस में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में की गई, जहां भारतीय समुदाय के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों और भारत-मॉरीशस के गहरे संबंधों को भी सराहा गया। यह सम्मान भारत और मॉरीशस के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्तों की मजबूती का प्रमाण है।

प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय राजकीय यात्रा के लिए मॉरीशस पहुंचे हैं। इस यात्रा के दौरान वह कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनकी इस यात्रा को दोनों देशों के आपसी संबंधों को और गहरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपति को दिया महाकुंभ का गंगाजल, मखाना, उनकी पत्नी को गिफ्ट किया ये खास उपहार
पीएम मोदी का भव्य स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब मॉरीशस पहुंचे, तो वहां उनका भव्य स्वागत किया गया। मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने खुद हवाई अड्डे पर पहुंचकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं ने गले मिलकर एक-दूसरे का अभिवादन किया।
मॉरीशस के लोग भी प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को लेकर उत्साहित दिखे। सड़कों पर भारतीय समुदाय के लोग तिरंगा और मॉरीशस का झंडा लहराते हुए उनका स्वागत करते नजर आए। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। इस भव्य आयोजन में भारतीय नौसेना का एक युद्धपोत और भारतीय रक्षा बलों की एक टुकड़ी भी हिस्सा लेगी।
भारत की मदद से मॉरीशस में विकास
प्रधानमंत्री मोदी इस यात्रा के दौरान भारत द्वारा वित्तपोषित 20 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, वह मॉरीशस में लोकतंत्र को मजबूत करने और देश के विकास में सहयोग के लिए नई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की घोषणा भी करेंगे।
मॉरीशस के राष्ट्रपति से मुलाकात
पीएम मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपति धरमबीर गोखुल से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को महाकुंभ का संगम जल और भारत का प्रसिद्ध सुपरफूड मखाना भेंट किया। वहीं, राष्ट्रपति की पत्नी वृंदा गोखुल को पीएम मोदी ने बनारसी सिल्क साड़ी उपहार में दी।
मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "राष्ट्रपति धर्मबीर गोखुल से बहुत अच्छी मुलाकात हुई। वे भारत और भारतीय संस्कृति से अच्छी तरह परिचित हैं। मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होने के लिए मुझे आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद। हमने दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की।"
आयुर्वेदिक गार्डन का दौरा
पीएम मोदी ने मॉरीशस के स्टेट हाउस में बने आयुर्वेदिक गार्डन का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि यह सराहनीय है कि मॉरीशस में आयुर्वेद को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने ट्वीट किया, "मुझे यह देखकर खुशी हुई कि मॉरीशस में आयुर्वेद की लोकप्रियता बढ़ रही है। राष्ट्रपति गोखुल के साथ आयुर्वेदिक गार्डन देखने का अवसर मिला।"
10 साल बाद मॉरीशस दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी 10 साल बाद मॉरीशस की यात्रा पर पहुंचे हैं। इससे पहले वह मार्च 2015 में मॉरीशस आए थे और तब भी वह राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। मॉरीशस और भारत के संबंध ऐतिहासिक रूप से मजबूत रहे हैं। मॉरीशस की कुल आबादी का लगभग 70% हिस्सा भारतीय मूल के लोगों का है। पीएम मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के रिश्तों को और गहरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें: PM Modi Mauritius Visit: मॉरीशस में पीएम मोदी का 'बिहारी' अंदाज में स्वागत, 'ऐतिहासिक रहा है रिश्ता',पीएम मोदी












Click it and Unblock the Notifications