पीएम मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपति को दिया महाकुंभ का गंगाजल, मखाना, उनकी पत्नी को गिफ्ट किया ये खास उपहार
PM Narendra Modi Mauritius visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर मॉरीशस पहुंचे हैं। मंगलवार को पीएम मोदी का राष्ट्रपति धर्मबीर गोखूल और प्रथम महिला वृंदा गोखूल ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न मॉरीशस के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी की खास उपहार भेंट किए। इसके साथ ही पीएम मोदी ने उनकी खास चीजों की विशेषता भी बताई।
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति गोखूल ने को प्रयागराजत्रिवेणी संगम का पवित्र गंगा जल, बिहार का सुपरफूड मखाना, भगवान गणेश की मूर्ति और बनारस की मशहूर बनारसी साड़ी भेंट की।

गंगाजल से भरा पात्र
बता दें पवित्र गंगाजल से भरा पीतल का पात्र सौंपते हुए पीएम मोदी ने बताया कि ये गंगाजल औभ भी खास इसलिए क्योंकि ये जल प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान गंगा नदी से लिया गया था।
गणेश भगवान की मूर्ति
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति गोखूल को भगवान गणेश की एक हस्तनिर्मित मूर्ति भेंट की। ज्ञान के देवता और बाधाओं को दूर करने वाले माने जाने वाले, यह उत्कृष्ट मूर्ति भारत की शिल्पकला की प्रतिष्ठित परंपरा का प्रतीक है। जो समृद्धि और नई शुरुआत का आशीर्वाद देती है।
बिहार का सुपर फूड मखाना
इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति गोखूल को बिहार का मखाना भी उपहार में दिया। अपने हाई प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाने वाला मखाना या फॉक्स नट्स भेट किया। पीएम मोदी ने मखाना की खासियत बताई और बोले मैं भी हर दिन इसे खाता हूं।

राष्ट्रपति की पत्नी को गिफ्ट की बनारसी साड़ी
पीएम मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपति की पत्नी वृंदा गोखूल रॉयल ब्लू कलर बनारसी रेशमी साड़ी भेंट की। ये रेशम और चांदी के ज़री के से तैयार की गई है। इस साड़ी को सादेली बॉक्स में भेंट किया जो गुजराती शिल्प कौशल की एक उत्कृष्ट कृति है जो अपने जटिल जड़ाऊ पैटर्न के लिए जानी जाती है। इसके अलावा ओसीआई कार्ड सौंपे।
20 से अधिक प्रोजक्ट का उद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान मॉरीशस में भारत द्वारा वित्तपोषित 20 से अधिक प्रोजेक्ट का उद्घाटन भी हुआ, जिनमें सामुदायिक बुनियादी ढांचे से लेकर क्षमता निर्माण पहल तक शामिल हैं। ये परियोजनाएं, व्यापार, एसएमई संवर्धन और वित्तीय अपराधों से निपटने में कई प्रत्याशित समझौतों के साथ, भारत और मॉरीशस के सहयोगात्मक प्रयासों में एक कदम आगे का संकेत देती हैं।












Click it and Unblock the Notifications