PM Modi Mauritius Visit: मॉरीशस में पीएम मोदी का 'बिहारी' अंदाज में स्वागत, 'ऐतिहासिक रहा है रिश्ता',पीएम मोदी
PM Modi Mauritius Visit: प्रधानमंत्री मोदी अगले दो दिन तक मॉरीशस की यात्रा पर हैं जहां पर दोनों देशों के बीच कई महत्तवपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। मॉरिशस में पीएम का पूरे गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। यहां पर प्रवासी भारतीयों के समूह की महिलाओं ने पारंपरिक गीतों से उनका स्वागत किया।
पीएम मोदी मॉरीशस के प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे और यहां कई अहम समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।

PM Modi Mauritius Visit: 'इतिहास और दिल का है रिश्ता', पीएम मोदी
जैसे ही पीएम मोदी पोर्ट लुइस में अपने होटल पहुंचे, प्रवासी भारतीयों ने 'भारत माता की जय' का नारा लगाया और छोटे तिरंगे के साथ उनका स्वागत किया। वहीं प्रवासी भारतीय महिलाओं ने गीत गवईं गा कर पीएम मोदी का अभिनंनद किया।
गीत गवईं एक पारंपरिक भोजपुरी संगीत है जो एक समूह में गाया जाता है। ये गीत भारत के भोजपुरी क्षेत्र की महिलाओं द्वारा मॉरीशस में लाई गई समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। इसके सांस्कृतिक महत्व को मान्यता देते हुए, गीत गवईं को दिसंबर 2016 में यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया गया था।
मोदी ने X पर कहा, " मॉरीशस में भारतीय समुदाय द्वारा किए गए गर्मजोशी भरे स्वागत से मैं बहुत अभिभूत हूं। भारतीय विरासत, संस्कृति और मूल्यों से उनका गहरा जुड़ाव वाकई प्रेरणादायक है। इतिहास और दिल का यह बंधन पीढ़ियों से चला आ रहा है।"
प्रवासी भारतीयों की सदस्य दिव्या ने कहा,"मैंने पीएम मोदी से मुलाकात की और उनसे हाथ मिलाने का अवसर मिला। मुझे बहुत खुशी है कि हम इस तरह के कार्यक्रम में भाग ले पा रहे हैं।" प्रवासी भारतीयों की एक अन्य सदस्य सरस्वती ने कहा, "यहां आकर और हमारे प्रधानमंत्री से मिलकर बहुत अच्छा लग रहा है। भारत और मॉरीशस के बीच संबंध बहुत अच्छे हैं और हमें उम्मीद है कि यह आगे भी बढ़ता रहेगा..."
विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "नमस्ते मॉरीशस! पीएम नरेंद्र मोदी गर्मजोशी से भरे और उत्साही स्वागत के लिए मॉरीशस पहुंचे! पीएम डॉ नवीन रामगुलाम ने हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब मॉरीशस पहुंचे तब वहां एयरपोर्ट पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने उनका भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया।
PM Modi Mauritius: विभिन्न कार्यक्रमों का हिस्सा रहेंगे पीएम
अगले दो दिनों में प्रधानमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वह मॉरीशस के नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे, एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि वह मॉरीशस के राष्ट्रपति धरम गोखूल, पीएम नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात करेंगे और शाम को एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, "मॉरीशस पहुंच गया हूं। हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत करने के लिए मैं अपने मित्र पीएम डॉ नवीनचंद्र रामगुलाम का आभारी हूं आज मैं राष्ट्रपति धरम गोखूल, प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम से मिलूंगा और शाम को एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करूंगा।
मॉरीशस रवाना होने से पहले एक बयान में प्रधानमंत्री ने कहा कि वह मॉरीशस के नेतृत्व के साथ 'सभी पहलुओं में हमारी साझेदारी को बढ़ाने तथा हमारे लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए हमारी स्थायी मित्रता को मजबूत करने' के लिए उत्सुक हैं। भारतीय सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी, भारतीय नौसेना का एक युद्धपोत और भारतीय वायु सेना की आकाश गंगा 'स्काईडाइविंग टीम' (मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस) समारोह में भाग लेगी।












Click it and Unblock the Notifications