अमेरिका के फ्लोरिडा में गोलीबारी, 9 लोग घायल
अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं अब आम हो गई है। अलग-अलग शहरों में अक्सर इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। एक बार फिर से अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में गोलीबारी की घटना सामने आई है।

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं अब आम हो गई है। अलग-अलग शहरों में अक्सर इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। एक बार फिर से अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यहां गोलीबारी में 9 लोगों घायल हुए हैं। लेकलैंड पुलिस डिपार्टमेंट के अनुसार मास शूटिंग की घटना फ्लोरिडा में हुई है, जिसमे कई लोग घायल हुए हैं। हालांकि अभी इस गोलीबारी के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
जानकारी के अनुसार इस गोलबारी में कुल 10 लोगों के घायल होने की खबर है। जबकि दो लोगों की हालत काफी गंभीर है। पुलिस के अनुसार डार्क ब्लू सिडान कार घटना के बाद मौके से फरार हो गई। गाड़ी घटनास्थल पर जब पहुंची तो इसकी रफ्तार धीमी हुई, शीशे नीचे हुए, ऐसे में माना जा रहा है कि हमलावर इस कार में सवार थे। इन लोगों ने कार के चारों शीशों से फायरिंग शुरू कर दी थी। ये लोग दोनों तरफ गोलाबारी कर रहे थे। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को जब इस घटना की जानकारी फोन के जरिए मिली तो फोन करने वाले ने बताया कि यह गोलीबारी लोवा एवेन्यू और प्लम स्ट्रीक में हो रही है।
जितने भी लोग घायल हुए हैं वह सभी पुरुष हैं, जिनकी उम्र 20-35 वर्ष के बीच है। पुलिस ने बताया कि हम गाड़ी की पहचान और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस को घटनास्थल से कुछ ड्रग्स भी मिली है जोकि इस बात की ओर इशारा करती है कि यह नारकोटिक्स से जुड़ा मामला है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इसका इस केस से कोई लेना देना है या नहीं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लेकलैंड में इस तरह की घटना कभी नहीं हुई, मेरे 34 साल के करियर में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि इतने सारे लोगों को गोली मार दी गई हो।












Click it and Unblock the Notifications