कैलिफोर्निया में बंदूक ने ली 14 लोगों की जान, 17 लोग घायल

कैलिफोर्निया। अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के सैन बर्नारडिनो में हुई फायरिंग में 14 लोग मारे गए हैं और 17 अन्य घायल हुए हैं।

california-firing-us

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक जवाबी कार्रवाई में दो संदिग्ध हमलावर मार दिए गए हैं जबकि एक पुलिस की हिरासत में हैं। हमलावरों में एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं।

सैन बर्नारडिनो के पुलिस प्रमुख के अनुसार गोलीबारी विकलांग लोगों के लिए बनाए गए एक सामाजिक सेवा केंद्र पर उस समय हुई जब वहां एक कार्यक्रम चल रहा था।

पुलिस बिल्डिंग में एक संदेहास्पद बैग मिला है। पुलिस ने उसमें विस्फोटक होने की आशंका जताई है। बैग मिलने के बाद इमारत को खाली करा लिया गया है।

कैलिफार्निया के पुलिस प्रमुख के मुताबिक हमलावर सैनिकों की तरह कपड़े पहने हुए थे और भारी हथियारों से लैस थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया हमला होते ही लोगों ने बचने के लिए अपने आपको कमरों में कैद कर लिया। एफबीआई इसे आतंकी हमला करार दे रही है। लेकिन अभी तक कुछ भी साफ नहीं हुआ है क्‍योंकि जांच जारी है।

अमेरिका राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिका में गोलीबारी का एक पैटर्न है। इसकी मिसाल दुनिया में और कहीं नहीं मिलती।

उन्होंने आगे कहा कि हमलोग इस बारे में कोई कदम तो उठा सकते हैं। इस तरह की वारदात को पूरी तरह खत्म नहीं कर सकते, लेकिन इतना तो कर ही सकते हैं कि ऐसी घटनाएं कम हों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+