इजरायल में डेल्टा वेरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच एक बार फिर अनिवार्य किया गया मास्क
कोरोना पर काबू पाने में काफी हद तक सफल रहे इजरायल में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं।
यरूशलेम, 26 जून। कोरोना पर काबू पाने में काफी हद तक सफल रहे इजरायल में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इजरायल ने एक बार फिर अपने लोगों को सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनने के लिए कहा है। बता दें कि इजरायल ने 10 दिन पहले ही इंडोर मास्क पहनने की अनिवार्यता खत्म की थी। मालूम हो कि ब्रिटेन की तरह ही इजरायल में भी कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

टीकाकरण के बावजूद फैल रहा संक्रमण
संक्रमण के नए मामलों में तेजी से वृद्धि इजरायल के लिए इसलिए भी चिंता का विषय है क्योंकि इजरायल की लगभग आधी आबादी को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है जिनमें से 93 लाख लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी हैं। इजरायल की महामारी प्रतिक्रिया टास्क फोर्स के प्रमुख, नचमन ऐश ने सार्वजनिक रेडियो को बताया कि पिछले चार दिनों में देश में प्रतिदिन 100 से अधिक मामले सामने आए हैं जिसमें गुरुवार को कोरोना के 227 नए मामलों की पुष्टि हुई। नचमन ऐश ने बताया कि पिछले कुछ दिनों कोरोना के दोगुने मामले सामने आ रहे है और चिंता की बात ये है कि संक्रमण लगातार फैल रहा है।
यह भी पढ़ें: IT कंसलटेंट आशुतोष आनंद: जिनकी कोशिशों ने कोरोना काल में बचाई कई जानें
इजरायल स्वास्थ्य मंत्रालय के आदेशानुसार शुक्रवार दोपहर से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना होगा। कोरोना के मामलों में वृद्धि का कारण डेल्टा वेरिएंट बताया जा रहा है। बड़ी बात ये है कि इजरायल में जिन लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है ऐसे लोगों में भी संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन ऐसे लोगों में लक्षण गंभीर नहीं हैं। इजरायली स्वास्थ्य मंत्रालय ने जनता से सार्वजनिक स्थानों सप्ताह के अंत में होने वाले कार्यक्रमों के दौरान मास्क पहनने का आग्रह किया है।
बता दें कि इजरायल में हाल ही में हुए चुनावों में लंबे समय तक इजरायल की सत्ता पर काबिज रहे पूर्व प्रधानमंत्री वेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। अब इजरायल में गठबंधन की सरकार है जिसने नेफ्टाली बेनेट को देश का नया प्रधानमंत्री चुना है।












Click it and Unblock the Notifications