Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शादीशुदा महिला टीचर ने पांच छात्रों से बनाए शारीरिक संबंध, खुलासा होने पर उठाया ये कदम

नई दिल्ली। नामी स्कूल की एक महिला टीचर पर अपने छात्रों से ही संबंध बनाने के आरोप लगे हैं। इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब एक 18 साल के छात्र ने दावा किया कि स्कूल कीी हिस्ट्री टीचर ने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। यही नहीं इस छात्र ने ये भी बताया कि वो रिलेशनशिप को आगे नहीं बढ़ाना चाहता था लेकिन महिला टीचर ने उन पर लगातार इसके लिए दबाव बनाया। इस छात्र के किए खुलासे के बाद स्कूल मैनेजमेंट ने आरोपों की जांच कराई, जिसमें खुलासा हुआ स्कूल शिक्षिका ने एक-दो नहीं करीब 5 छात्रों से संबंध बनाए थे। फिलहाल जांच में हुए खुलासे के बाद स्कूल टीचर ने इस्तीफा दे दिया है। यही नहीं जानकारी ये भी मिल रही कि महिला टीचर पर और भी कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। आखिर क्या है पूरा मामला, बताते हैं आगे...

Recommended Video

    South Africa के एक स्कूल मे Teacher ने कॉलेज कैंपस में 5 छात्रों से बनाए शारीरिक संबंध | वनइंडिया
    6 साल तक महिला टीचर ने छात्रों से बनाए संबंध

    6 साल तक महिला टीचर ने छात्रों से बनाए संबंध

    छात्रों के साथ महिला टीचर के संबंध बनाने के ये चौंकाने वाला मामला दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में स्थित खास एलीट प्राइवेट स्कूल का है। डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक, 30 वर्षीय फिओना विओटी, केपटाउन के बिशप्स डियोसेशन कॉलेज में हिस्ट्री की टीचर थीं। उन पर कॉलेज में पढ़ाने के दौरान छात्रों को अपने घर पर बुलाने और उनके साथ संबंध बनाने के आरोप लगे हैं। उन पर 2013 से 2019 के बीच लगातार स्कूल में छात्रों के साथ संबंध रखने के आरोप लगे। हालांकि, अक्टूबर में मामले का खुलासा होने से कुछ वक्त पहले ही उन्होंने स्कूल छोड़ दिया।

    महिला टीचर की करतूत का ऐसे हुआ खुलासा

    महिला टीचर की करतूत का ऐसे हुआ खुलासा

    इस मामले का खुलासा उस समय हुआ जब 18 वर्षीय एक छात्र ने दावा किया कि उसके हिस्ट्री टीचर फिओना विओटी से संबंध थे। लेकिन बाद में उसने अपने रिलेशन को खत्म करने की कोशिश की तो फिओना ने ऐसा करने से मना कर दिया, यही नहीं उन्होंने इस छात्र पर रिलेशनशिप कायम रखने का दबाव बनाया। परेशान होकर इस छात्र ने अपने माता-पिता से इसका खुलासा कर दिया, जिसके बाद मामला स्कूल में पहुंचा। इस सच के सामने आने पर स्कूल की ओर से जांच टीम का गठन किया गया।

    छात्र का खुलासा- रिलेशनशिप आगे नहीं बढ़ाने पर टीचर ने बनाया दबाव

    छात्र का खुलासा- रिलेशनशिप आगे नहीं बढ़ाने पर टीचर ने बनाया दबाव

    डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में जैसे ही जांचकर्ताओं ने इन्वेस्टिगेशन शुरू की तो उन्हें पता चला कि फिओना के करीब 5 छात्रों से संबंध थे। ये एक-दो नहीं बल्कि 6 साल से छात्रों के साथ रिलेशन बना रही थीं। इस दौरान फिओना उन छात्रों को खास फोकस करती थी जिनकी बालिग होने की उम्र पार हो चुकी थी और रिलेशन को लेकर उनकी सहमति होती थी। इस तरह करीब 6 साल फिओना ये कदम उठाती रहीं। यही नहीं इस दौरान उन्होंने 2018 में शादी भी की थी, इसके बाद भी उन्होंने छात्रों से रिलेशन बनाना जारी रखा।

    2018 में की शादी, फिर भी छात्रों से बनाए संबंध

    2018 में की शादी, फिर भी छात्रों से बनाए संबंध

    फिलहाल जांच अधिकारियों की रिपोर्ट में भले ही ये बात सामने आ रही हो कि उन्होंने छात्रों के साथ उनकी सहमति से रिलेशन बनाए थे, फिर भी फिओना पर केस हो सकता है। इसकी वजह है कि वो स्कूल में एक ऐसी पोस्ट पर थी जिस पर भरोसा सबसे अहम कड़ी होती है। फिओना पर कॉलेज रूल्स को तोड़ने और एक विश्वास को नुकसान पहुंचाया है। फिलहाल एजुकेशन काउंसिल के बनाए कोड ऑफ एथिक्स को तोड़ने की वजह से इस फिओना के पढ़ाने पर आजीवन प्रतिबंध लग सकता है।

    इसे भी पढ़ें:- दफ्तरों में सिगरेट ब्रेक ना लेने वाले कर्मचारियों को कंपनी देगी तोहफा

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+