Facebook-Insta डाउन होने से Mark Zuckerberg को लगा तगड़ा फटका, कुछ घंटों में अरबों रुपए स्वाहा!
Mark Zuckerberg Loss: सोशल मीडिया का दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टग्राम मंगलवार (05 मार्च) रात को करीब एक घंटे के लिए डाउन हो गया। जो कि बाद में शुरू किया गया, और फिर देश और दुनिया के करोड़ों यूजर्स ने राहत की सांस ली, लेकिन यह एक घंटे का सर्वर डाउन मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) के लिए बड़ा झटका साबित हुआ है।
ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक इस डाउन के कारण मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति (Mark Zuckerberg Net Worth) एक दिन में 2.79 बिलियन डॉलर घट गई। यानी की कुछ ही घंटों में करीब 2 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए।

176 बिलियन डॉलर रह गई संपत्ति
फेसबुक और इंस्टाग्राम के बंद होने से कंपनी के मालिक मार्क जुकरबर्ग को तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडेक्स के अनुसार एक दिन में मार्क की संपत्ति 2.79 बिलियन डॉलर घटकर 176 बिलियन डॉलर रह गई है।
मेटा के शेयरों में भी गिरावट
इतना ही नहीं फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन होने के चलते इनकी पैरेंट कंपनी मेटा के शेयरों में भी 1.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वॉल स्ट्रीट पर मेटा शेयर $490.22 प्रति शेयर पर बंद हुए।
अभी भी चौथा स्थान बरकरार
जिससे जुकरबर्ग की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। हालांकि इस झटके को झेलने के बाद भी मार्क जुकरबर्ग संपत्ति के मामले में दुनिया के चौथे अमीर व्यक्ति के स्थान पर बने हुए हैं।
जानिए क्या हुआ था?
दरअसल, मंगलवार को फेसबुक और इंस्टाग्राम का सर्वर डाउन होने की वजह से यूजर अपने अकाउंट को यूज नहीं कर पा रहे थे। अकाउंट खुद बा खुद लॉग आउट हो गया था। जिसके बाद मेटा के प्रवक्ता एंडी स्टोन (Andy Stone) ने बताया था कि फेसबुक और इंस्टा टेक्निकल दिक्कतों की वजह से डाउन हुआ था, जिसे अब ठीक कर लिया गया है।
लोगों ने मीम्स शेयर कर लिए जमकर मजे
वहीं फेसबुक और इंस्टाग्राम बंद होने के बाद बड़ी संख्या में यूजर एक्स जो कि पहले ट्वीटर था, उस पर शिफ्ट हो गए और डाउन को लेकर जमकर मार्क जुकरबर्ग का मीम्स के जरिए मजाक उड़ाया।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications