ताज के साथ हुई मार्क को मोहब्बत वापस आना चाहते हैं भारत
कैलिफोर्निया। फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकेरबर्ग जो पिछले दिनों भारत में थे, मोहब्बत की निशानी ताज महल के दिवाने हो गए हैं। मार्क चाहते हैं कि वह फिर से भारत आएं और ताज का दीदार करें। मार्क ने अपने फेसबुक पर अपनी इस नई मोहब्बत के बारे में बात की है।

मार्क चीन होते हुए भारत पहुंचे थे और 27 अक्टूबर को वह नई दिल्ली से पहले आगरा आए थे। मंगलवार को मार्क ने ताज के दीदार की एक फोटोग्राफ को शेयर किया। इस फोटो में मार्क ताज महल के प्रांगण में टहलते हुए नजर आ रहे हैं।
मार्क के इस फोटोग्राफ को पोस्ट करने के कुछ ही घंटों के अंदर छह लाख से ज्यादा लाइक्स और 85,000 से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं। सिर्फ इतना ही इस फोटोग्राफ को तेजी से शेयर भी किया जा रहा है।
मार्क ने अपनी पोस्ट में लिखा है ताज भ्रमण की अंतिम तस्वीरों में एक। मैं ताज के दीदार के लिए फिर से आगरा आने की घड़ी का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं।
मार्क ने 27 नवंबर को भी अपने फेसबुक पेज पर एक फोटोग्राफ पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने लिखा था कि जितना उन्होंने सोचा था यह उससे भी ज्यादा खूबसूरत है।












Click it and Unblock the Notifications