डोनाल्ड ट्रंप के सामने कौन? आधे वोटर्स नहीं चाहते बाइडेन फिर से बनें प्रेसिडेंट, जानिए किसका कर रहे समर्थन?

एक नए सर्वेक्षण से पता चला है कि लगभग आधे डेमोक्रेट मतदाता नहीं चाहते हैं कि नवंबर में डोनाल्ड ट्रंप के सामने जो बाइडेन चुनाव लड़ें। कई डोमोक्रेट्स की चाहत है कि बाइडेन के बदले मिशेल ओबामा राष्ट्रपति पद के लिए पार्टी की उम्मीदवार बनें।

रासमुसेन रिपोर्ट्स द्वारा सोमवार को जारी किए गए सर्वेक्षण में इसका खुलासा हुआ है। इस सर्वेक्षण के आंकड़ों के मुताबिक 48 फीसदी डेमोक्रेट्स नवंबर में चुनाव से पहले बाइडेन की जगह एक अन्य उम्मीदवार ढूंढ़ने पर सहमत हैं। वहीं, 38 फीसदी डेमोक्रेट्स का मानना है कि बाइडेन की सही विकल्प हैं।

Democrats dont want Joe Biden in presidential race

हालांकि इस सर्वेक्षण में मतदाताओं की संख्या हजार से भी कम थी। 960 मतदाताओं पर किए गए सर्वेक्षण में इस बात पर बहुत कम आम सहमति थी कि मतपत्र पर बाइडेन की जगह किसे लेना चाहिए। हालांकि सबसे अधिक 20 फीसदी डेमोक्रेटिक मतदाताओं ने मिशेल ओबामा को बाइडेन की जगह लेने वाला उम्मीदवार माना।

मिशेल ओबामा ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसॉम, मिशिगन के गवर्नर ग्रेचेन व्हिटमर आदि को पीछे छोड़ दिया। ओबामा के बार-बार इस बात पर जोर देने के बावजूद कि वह राजनीति से दूर रहना चाहती हैं, उनका नाम बार-बार सामने आता रहता है।

इससे पहले अमेरिकी वेबसाइट पोलिटिको ने कहा था कि अधिकांश रिपब्लिकन ये मानकर चल रहे हैं कि जो बाइडेन 2024 के राष्ट्रपति पद की दौड़ में नहीं रहेंगे। उनकी जगह पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा डेमोक्रेटिक पार्टी से कैंडिडेट बनाई जा सकती हैं।

डोनाल्ड ट्रम्प ने भी कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि बाइडेन आखिर तक दौड़ में रह पाएंगे। कुछ वक्त पहले एक अन्य रिपब्लिकन उम्मीदवार रॉन डिसेंटिंस ने कहा था कि डेमोक्रेट्स किसी और को जगह देने के लिए बाइडेन को बाहर कर सकते हैं।

वहीं, द इकॉनमिस्ट के हालिया सर्वेक्षण में डोनाल्ड ट्रंप की जो बाइडेन पर बढ़त जारी है। पिछले साल दोनों राजनेता 44 अंकों के साथ बराबरी पर थे लेकिन गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद बाइडेन इस रेस में पिछड़ गए। फिलहाल द इकॉनमिस्ट के सर्वेक्षण में ट्रंप 47 तो वहीं बाइडेन 43 अंक पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+