13 दिसंबर 2014 को शादी करने के लिए क्यों पगलाए अमेरिकन?
बैंगलोर। इस साल अमेरिका में 13 दिसंबर को काफी लोगों ने शादी की है जानते हैं क्यों इसके पीछे कारण था 12/13/14। ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से यह तिथि 12/13/14 अनुक्रमिक कैलेंडर का हिस्सा है। यह अद्भुभुत संयोग पूरे 20 साल बाद होता है इसलिए इस बार लड़के-लडकियों के बीच 13 दिसंबर को शादी करने के लिए होड़ मच गई थी। इस दिन शादी करने के लिए लोगों ने काफी दिनों पहले ही मैरज हॉल बुक करा रखे थे।
अब इस तरह का अद्भुभुत संयोग पूरे 89 साल बाद Jan. 2, 2103 को होगा इसलिए अमेरिका में 13 दिसंबर को ज्यादा से ज्यादा लोग शादी के बंधन में बंधे।
वैसे अंक ज्योतिष की मानें तो 12/13/14 यानी 12+13+14=39 यानी 3+9=12 यानी 1+2=3 यानी की मूलांक 3, जो कि काफी रोमांटिक मूलांक होता है। कहते हैं इस नंबर पर शादी करने वालों के बीच में प्यार कभी कम नहीं होता है और ऐसे दिन शादी करने वाले जोड़ों का वैवाहिक जीवन काफी सुखमय, लंबा और प्यार भरा होता है। इस दिन शादी करने वाले जोड़े निसंतान भी नहीं रहते हैं और इस दिन शादी करने वाले जोड़ों से जो संतान पैदा होती है वो काफी बुद्दिमान और बहादुर भी होती है।
यही कारण था कि अमेरिका में लोगों ने 13 दिसंबर साल 2014 को अपनी शादी का दिन चुना। ग्रैगेरियन कैलेंडर में विषम संख्याओं का यह अद्भुत मेल अब 89 सालों तक नहीं आएगा। इसे ट्रंपेट डे भी कहा जाता है।













Click it and Unblock the Notifications