अमेरिका: झूठ बोलकर फ्लाइट में चढ़ा कोरोना संक्रमित शख्स, रास्ते में हुई मौत
लॉस एंजेलिस। अमेरिका(USA) में कोरोना से मौत का एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अमेरिका की फ्लाइट में एक कोरोना वायरस (Coronavirus) पॉजिटिव शख्स को झूठ बोलकर यात्रा करना भारी पड़ा। यूनाइटेड एयरलाइंस (United Airlines) का एक यात्री जो एक सप्ताह पहले ऑरलैंडो (Orlando)से लॉस एंजेलिस (Los Angeles) जा रही फ्लाइट के दौरान बीमार पड़ गया था। एक कोरोनर की रिपोर्ट के अनुसार, तीव्र श्वसन विफलता और कोविड-19 के चलते उसकी मौत हो गई। इस मामले के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रशासन फिलहाल फ्लाइट में यात्रा करने वाले बाकी यात्रियों से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है।

कोरोना होने की जानकारी छुपाई
14 दिसंबर को यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट 591 ऑरलैंडो से लॉस एंजेलिस जा रही थी। यह शख्स उसी में सवार हुआ था। विमान में शख्स की तबियत खराब हो गई। जिसके बाद न्यू ऑरलियन्स में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवायी गई। उसे काफी पसीना आ रहा था और सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। लोगों को शुरू में लगा कि शख्स को कार्डियक अरेस्ट हुआ है तो फ्लाइट में मौजूद कई लोग मदद के लिए कोरोना मरीज के पास आ गए। बताया जा रहा उस शख्त सीपीआर दिया गया था।

एक घंटे बाद शख्स की हो गई मौत
कोरोनर की रिपोर्ट के अनुसार, 69 का ये शख्स लॉस एंजलिस का रहने वाला था। 14 दिसंबर को उसे लुइस आर्मस्ट्रांग न्यू ऑरलियन्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ऑसनर मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उसकी रात 9 बजे मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक मरीज की पत्नी ने मेडिकल टीम को बताया कि उनके पति में कोरोना वायरस के लक्षण दिख रहे थे। महिला ने बताया कि उसका पति सूंघने और स्वाद महसूस नहीं कर पा रहा था, इसके अलावा उसे सांस लेने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

स्टाफ को दो हफ्तों के लिए सेल्फ आइसोलेशन में भेजा गया
महिला ने मेडिकल टीम से सच्चाई छिपाई थी। वे कोरोना टेस्ट कराने के लिए ही लॉस एंजेलिस जा रहे हैं। मामले के बाद संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी फ्लाइट में यात्रा करने वाले बाकी यात्रियों से संपर्क कर उन्हें आइसोलेट होने की सलाह दे रहे हैं। फ्लाइट के सभी स्टाफ को दो हफ्तों के लिए सेल्फ आइसोलेट हो गए हैं। इससे पहले स्पिरिट एयरलाइंस की फ्लाइट में एक 30 साल की महिला की कोरोना के कारण मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications