शख्स ने पत्नी को ब्रेस्टफीड कराने का सिखाया सही तरीका, VIDEO देख लोग हुए आश्‍चर्यचकित

चाइना के कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें शख्‍स अपनी पत्‍नी को

breastfeed

पति-पत्‍नी के का संबंध ऐसा होता है कि वो हर कदम पर अपने पार्टनर का साथ निभाते हैं। कई बार वो एक दूसरे का गाइड भी करते हैं और कई बार कई चीजें भी सिखाते है, लेकिन क्‍या किसी पति को अपनी पत्‍नी को बच्‍चे को बेस्‍ट फीड कराने का तरीका सिखाते देखा है। सोशल मीडिया पर एक शख्‍स का ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें , लेकिन एक आदमी का अपनी पत्नी को बच्चे को स्तनपान कराने का तरीका सिखाता नजर आ रहा है।

breastfeed,

पत्‍नी 1 महीने के बच्‍चे को गलत तरीके से करा रही थी स्‍तनपान

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार,चीन के फ़ुज़ियान प्रांत के एक पिता का ये वीडियो है जो चीन में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो अपनी पत्नी को बता रहा है कि वह अपने एक महीने के बच्चे को गलत तरीके से पकड़कर कैसे गलत तरीके से स्तनपान कराती है।

पति ने बताया बच्‍चे को दूध पिलाने का सही तरीका

news outlet की रिपोर्ट के अनुसार इसके बाद वो पिता अपने नवजात बच्चे को गोद में लिए हुए था और घर में एक लाउंज कुर्सी पर बैठ जाता है और अपनी पत्‍नी को बताता है कि बच्‍चे को स्‍तनपान कराने का सही तरीका क्‍या है। तभी खुशी में पत्नी इस बेशकीमती पल का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर दिया।

पत्‍नी की पति ने लगाई फटकार

वीडियो में पति को अपनी पत्नी से पूछते हुए सुना जा सकता है। आप हमेशा हमारे बच्चे को साउथ दिशा में क्यों घुमाती हो ? आप इसे स्थिर क्यों नहीं रखती? मैं आपसे अभी पूछ रहा हूं। हंसो मत!"

पति ने इंटरनेट से सीखा स्‍तनपान कराने का सही तरीका

महिला ने दावा किया कि एक महीने पहले जन्म देने के बाद से उसनेअपने नवजात शिशु को फॉर्मूला दूध पिलाया है। जब उसके पास दूध पिलाने के लिए पर्याप्त दूध था, तो उसने कभी-कभी ही स्तनपान किया था। उसके अनुसार दूसरा मुद्दा यह था कि उसका बच्चा स्तनपान कराने के लिए बहुत छोटा था। जिसके बाद उसके पति ने स्तनपान कराने का सही तरीका इंटरनेट पर तलाशा और उसे सिखाया। बच्‍चे की मां ने कहा मुझे लगता है कि यह बहुत मज़ेदार है। एक पुरुष एक महिला को स्तनपान के बारे में सिखाता है। अगर वह इसे अकेले कर सकता है, तो उसे अब मुझे ऐसा करने की आवश्यकता नहीं होगी।

Recommended Video

    Noida: झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची, SHO की पत्नी ने Feeding कराकर बचाई जान | वनइंडिया हिंदी |*News

    केवल 44 प्रतिशत शिशुओं को ही पहले छह महीनों में मां का दूध

    बता दें युनाइटेड स्‍टेट के अनुसार आधे से भी कम नवजात शिशुओं को जीवन के पहले घंटे में स्तनपान कराया जाता है, जिसके कारण उनकी इम्युनिटी पॉवर कमजोर हो जाता हैं। आपको जानकर आश्‍चर्य होगा कि केवल 44 प्रतिशत शिशुओं को जीवन के पहले छह महीनों में खासकर स्तनपान कराया जाता है, जो 2025 तक विश्व स्वास्थ्य सभा के 50 प्रतिशत लक्ष्य से कम है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+