VIRAL VIDEO: ट्रेन आने से चंद सेंकेड पहले ही वो हीरो की तरह ट्रैक पर कूदा और बचा लिया बच्चे को

एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर एक बच्चे को बचाता दिखाई दे रहा है।

मास्को। सोशल मीडिया इन दिनों सिर्फ एक दूसरे से बातचीत करने का विकल्प भर नहीं रह गया है, बल्कि बहुत ही अच्छी जानकारियां भी एक दूसरे से साझा करने के काम आता है। इसी तरह बहुत से वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर होते हैं, जिनमें से कुछ वीडियो लोगों के इतने पसंद आ जाते हैं कि वह वायरल हो जाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर एक बच्चे को बचाता दिखाई दे रहा है।

VIRAL VIDEO: ट्रेन आने से चंद सेंकेड पहले ही वो हीरो की तरह ट्रैक पर कूदा और बचा लिया बच्चे को
ये भी पढ़ें- पाक: चारसद्दा अदालत में 2 बम विस्फोट, मारे गए 3 आतंकी

वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि एक 8 साल का बच्चा प्लेटफॉर्म पर पैदल चल रहा होता है और अचानक ही उसका संतुलन बिगड़ता है और वह फिसलकर रेलवे ट्रेन के ट्रैक पर जा गिरता है। यह घटना रूस के येकातेरिनबर्ग शहर के एक रेलवे स्टेशन की है। बच्चा गिरने के बाद चाह कर भी वापस ऊपर नहीं चढ़ पाता है। वहां प्लेटफॉर्म पर कई लोग गाड़ी का इंतजार करते हुए दिख रहे हैं जो उस बच्चे को देखते हैं, लेकिन कोई भी उसे बचाने को आगे नहीं बढ़ता। तभी एक शख्स अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए ट्रैक पर कूदता है और बच्चे को बचा लेता है। ये भी पढ़ें- जेट की लंदन जाने वाली फ्लाइट के एक पायलट को आई नींद और एक गलत फ्रिक्‍वेंसी पर!

सोशल मीडिया पर यह वीडियो 'एक और ब्लैक एंड व्हाइट हीरो' नाम से खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, इसे ब्लैक एंड व्हाइट इसलिए कहा गया है क्योंकि यह वीडियो ब्लैक एंड व्हाइट है। कोई भी यात्री बच्चे को बचाने में आगे गिरने में इसलिए हिचक रहा था क्योंकि बच्चे को बचाने के कुछ ही सेकेंडों के बाद उस ट्रैक पर ट्रेन आने वाली थी, लेकिन बच्चे को ट्रेन आने से पहले बचा लिया गया। हादसे के शिकार बच्चे के पिता ने बताया कि बच्चा अपनी मां को बुलाने जा रहा था और इस बीच वह फोन पर बात कर रहा था, इसी वजह से वह प्लेटफॉर्म पर गिर गया। वह बोले कि उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर किस तरह उस शख्स का शुक्रिया करें, जिसने उनके बच्चे की जान बचाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+