पत्नी की पसंद था ऋतिक रोशन, पति ने हत्या के बाद खुद आत्महत्या की

न्यूयॉर्क। अमेरिका में एक शख्स ने कथित तौर पर चाकू से गोदकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। पत्नी को मारने के बाद उसने खुद को फंदे पर लटकाकर आत्महत्या कर ली। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना के पीछे की वजह है, महिला का बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन को पसंद करना।

hritik roshan, crush, new york, crime, america, murder, अमेरिका, हत्या, ऋतिक रोशन, न्यूयॉर्क

बताया जा रहा है कि इस शख्स को ऋतिक रोशन से काफी जलन होती थी क्योंकि उसकी पत्नी को वो पसंद थे।अमेरिका में रहने वाले दिनेश्वर बुदीदत नामक इस शख्स ने अपनी 27 साल की पत्नी डोनी डोजोय की हत्या की है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार डोजोय बारटेंडर के तौर पर काम करती थी और उसके पति ने खुद को शुक्रवार को पेड़ से लटका लिया था। मृतक महिला के दोस्तों का कहना है कि वह ऋतिक रोशन की काफी बड़ी फैन थी।

ऋतिक की सारी फिल्में देखती थी

ऋतिक की सारी फिल्में देखती थी

डोजोय की एक दोस्त का कहना है, 'उसने मुझे बताया था कि जब वह घर पर होती है तब ऋतिक रोशन की फिल्में देखती है और गाने सुनती है। लेकिन उसका पति उसे ऐसा करने से मना करता था। जो भी ऋतिक की फिल्में आती थीं, उन्हें वो जरूर देखती थी।' डोजोय के अन्य दोस्तों का कहना है कि उसे ये सब काफी सामान्य लगता था। लेकिन उसका पति कई बार उसे जान से मारने की धमकी दे चुका था और उसके साथ मारपीट भी करता था।

पत्नी की बहन को किया मैसेज

पत्नी की बहन को किया मैसेज

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डोजोय जब अपने घर से बाहर की ओर जा रही थी, तब उसके पति ने उसे फिल्म देखने के लिए रोक लिया। शाम के समय दिनेश्वर ने डोजोय की बहन को मैसेज करते हुए बताया कि वह उसकी बहन को मार चुका है। उसने मैसेज में लिखा कि घर की चाभियां गमले में मिल जाएंगी। अपनी पत्नी की हत्या के बाद उसने उसके शव को घर में ही छोड़ दिया। इसके बाद उसने घर के पास मौजूद एक पेड़ पर लटककर आत्महत्या कर ली।

पहली हो चुकी है गिरफ्तारी

पहली हो चुकी है गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक दोनों की शादी जुलाई में ही हुई थी। दिनेश्वर अपनी पत्नी का शोषण करता था। इसके बाद डोजोय ने कोर्ट से अपनी सुरक्षा के लिए ऑर्डर भी लिया था। अगस्त में मारपीट के आरोप मे दिनेश्वर गिरफ्तार भी हो चुका है। वो उसकी नौकरी से भी नफरत करता था। डोजोय के दोस्तों के मुताबिक वो पैसे कमाती थी इसलिए भी उसका पति उससे नफरत करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+