गोद में बैठी थी 5 साल की बच्ची, हमलावर ने पिता की गर्दन काट दी
अभियोजन पक्ष ने बताया कि जैक्सन ने मेले की गर्दन पर चाकू से वार किया था। अभियोजक रिचर्ड साइमन ने कहा कि वहां मौजूद लोगों और रेंस्तरां के कर्मचारियों ने जैक्सन का बाहर तक पीछा किया
नई दिल्ली। अमेरिका के दक्षिणी कैलिफॉर्निया स्थित एक रेंस्तरां में एक शख्स की उस समय हत्या कर दी गई जब वह अपनी बेटी के साथ खेल रहा था। पांच साल की बेटी उस शख्स की गोद में बैठी थी। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एंथनी मेले वेंचुरा रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे उस दौरान हमलावर अंदर आया और उसने मेले के गले पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले के दौरान मेले की बेटी को भी चोटें आई। यह हमला बुधवार रात करीब 9:30 बजे हुआ जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन गुरुवार शाम 6.30 बजे उपचार के दौरान मेले ने दम तोड़ दिया।

'अलोहा स्टीकहाउस में रात्रि भोजन कर रहे थे'
पुलिस ने बताया हमले के बाद आरोपी जमाल जैक्सन (49) ने फरार होने के कोशिश की लेकिन मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उसका पीछा कर उसे बीच पर पकड़ लिया और पुलिस ने हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि अगर जैक्सन दोषी करार हो जाता है तो उसे 55 साल की सजा हो सकती है। जैक्सन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एंथनी मेले और उसकी पत्नी पांच वर्षीय बेटी के साथ बुधवार को वेंचुरा के समुंदर के किनारे अलोहा स्टीकहाउस में रात्रि भोजन कर रहे थे।

जैक्सन ने मेले की गर्दन पर चाकू से वार किया
अभियोजन पक्ष ने बताया कि जैक्सन ने मेले की गर्दन पर चाकू से वार किया था। अभियोजक रिचर्ड साइमन ने कहा कि वहां मौजूद लोगों और रेंस्तरां के कर्मचारियों ने जैक्सन का बाहर तक पीछा किया। हालांकि उसके पास तब भी चाकू था। वेंचुरा पुलिस के वहां पहुच उसे गिरफ्तार करने तक वे उसका पीछा करते रहे।

मेले की मदद के लिए बनाया गया पेज
'गो फंड मी' नाम की वेबसाइट पर इसके बाद मेले के परिवार को आर्थिक मदद के लिए एक पेज बनाया गया, जहां उनके करीबियों और चाहने वालों ने कुछ रकम जुटाई। यह मेले की बीवी और बेटी को दी जाएगी। मेले एटीएंडटी स्टोर पर प्रबंधक के पद पर काम करते थे। उनकी हत्या के बाद शहर में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही सुरक्षा कारणों के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगाने और बाकी जरूरी कदम उठाने की बात पर जोर दिया है।
-
Iran Ceasefire Conditions: 'होर्मुज पर कंट्रोल और मुआवजा’, सीजफायर के लिए ईरान ने रखी 10 शर्तें, फंस गए Trump! -
Iran America War: ईरान की वो मिसाइलें जिसकी मार ने ट्रंप को कराया सरेंडर! दुबई-कतर, सऊदी में मचाया हाहाकार -
US Iran War: कौन रुकवाएगा अमेरिका-ईरान की जंग? भारत, पाकिस्तान या तुर्की? किसे मिलेगा क्रेडिट? -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
North Korea: इधर सब US-Iran जंग में उलझे रहे, उधर Kim Jong Un ने अमेरिका में घुसा दिए कई जासूस, क्या चुराया? -
Texas Refinery Blast: कैसे हुआ अमेरिका की सबसे बड़ी रिफाइनरी में धमाका? ईरान से जंग के बीच फैला पैनिक!- Video -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच












Click it and Unblock the Notifications