Google Map के चक्कर में गई 2 बच्चों के पिता की जान, टूटे पुल से कुदाई कार
Case Against Google Map: आज के दौर में लोग टेक्नोलॉजी पर इतना निर्भर हो गए कि आंख मूंदकर विश्वास कर बैठते हैं। जिसका खामियाजा कहीं ना कहीं उठाता पड़ता है। ऐसा ही एक मामला अमेरिका के नार्थ कैरोलिना में सामने आया, जिसके बाद एक परिवार ने टेक कंपनी गूगल के खिलाफ लापरवाही बरतने का केस फाइल किया है।
दरअसल, परिवार के सदस्य फिलिप पैक्सन की पिछले साल 30 सितंबर को गूगल मैप को फॉलो करने के चलते मौत हो गई थी। शख्स ने कथित तौर पर गूगल मैप्स की वजह से टूटे हुए पुल पर गाड़ी चढ़ा दी, जिसके बाद वो कार सहित पुल से 20 फीट नीचे गिर गया और उसकी जान चली गई।

अब उनका परिवार उनकी मौत को लेकर कंपनी पर मुकदमा कर रहा है। परिवार ने लापरवाही के लिए कंपनी को दोषी ठहराया है। उन्होंने दावा किया कि टूटे हुए पुल ढहने की सूचना गूगल मैप को दी थी, लेकिन कंपनी ने इसके बावजूद अपने नेविगेशन सिस्टम को अपडेट नहीं किया।
बेटी का बर्थ डे मानकर लौट रहे थे फिलिप
मंगलवार को दायर मुकदमे के अनुसार दो बच्चों के पिता फिलिप पैक्सन, जो कि एक मेडिकल कंपनी में सेल्समैन थे। पिछले साल सितंबर में उनकी कार उत्तरी कैरोलिना के हिकॉरी में स्नो क्रीक में गिर गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक वो अपनी बेटी का बर्थ डे मनाकर घर लौट रहे थे। इस बीच रास्ता अनजान होने पर उन्होंने गूगल मैप की मदद ली थी।
मृतक की पत्नी का छलका दर्द
Google मैप ने कथित तौर पर उन्हें ढह गए पुल को पार करने का निर्देश दिया। वहीं मृतक की पत्नी एलिसिया पैक्सन ने कहा कि "हमारी बेटियां पूछती हैं कि उनके पिता की मृत्यु कैसे और क्यों हुई, और मेरे पास वे शब्द नहीं हैं, जिन्हें वे समझ सकें क्योंकि, एक वयस्क के रूप में मैं अभी भी यह नहीं समझ पा रही हूं कि जीपीएस दिशाओं और पुल के लिए जिम्मेदार लोगों ने ऐसा कैसे किया होगा।"
टूटे पुल पर नहीं था कोई वॉर्निंग साइन
जिस पुलिस को पैक्सटन का शव उसके पलटे हुए और आंशिक रूप से डूबे हुए ट्रक में मिला, उन्होंने कहा कि उस टूटे पुल पर कोई वॉर्निंग साइन भी नहीं लगा था। दायर केस में कई निजी संपत्ति प्रबंधन कंपनियों के भी नाम हैं जिनके बारे में कहा गया है कि वे पुल और आसपास की जमीन के लिए जिम्मेदार हैं। इसमें आरोप लगाया गया है कि पैक्ससन की मृत्यु से पहले के सालों में Google मैप्स को इस बारे में कई सूचनाएं प्राप्त हुई थीं और इसके मार्ग की जानकारी को अपडेट करने का आग्रह किया गया था, लेकिन ऐसा करने में कंपनी विफल रही।
जानिए गूगल ने क्या कहा?
Google की नवंबर 2020 की ईमेल पुष्टि करती है कि कंपनी को उसकी रिपोर्ट मिली है और वह सुझाए गए बदलाव की समीक्षा कर रही है, लेकिन मुकदमे में दावा किया गया है कि Google ने आगे कोई कार्रवाई नहीं की।Google के प्रवक्ता जोस कास्टानेडा ने द एसोसिएटेड प्रेस के हवाले से कहा, "पैक्ससन परिवार के प्रति हमारी गहरी सहानुभूति है। हमारा लक्ष्य मैप्स में सटीक रूटिंग जानकारी प्रदान करना है और हम इस मुकदमे की समीक्षा कर रहे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications