WATCH: ज्वालामुखी से निकल रहा था धधकता लावा, पिज्जा बनाने लगा सनकी शख्स

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक इस शख्स का नाम है डेविड ग्रासिया और ये 34 साल का है। इसने ज्वालामुखी की आग में पिज्जा बनाने का पूरा वीडियो बकायदा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

ग्वाटेमाला सिटी, मई 14: ग्वाटेमाला से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि ज्वालामुखी के धधकते लावा में एक शख्स पिज्जा बना रहा है। ये वीडियो लैटिन अमेरिका के एक देश ग्वाटेमाला का है, जहां एक शख्स ज्वालामुखी की आग में पिज्जा बनाते नजर आया है। सोशल मीडिया पर इस सनकी शख्स का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। कुछ लोग इस शख्स को साहसी बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे पागलपन बता रहे हैं। जो भी हो लेकिन ये वीडियो इन दिनो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

ज्वालामुखी की आग में बनाया पिज्जा

ज्वालामुखी की आग में बनाया पिज्जा

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक इस शख्स का नाम है डेविड ग्रासिया और ये 34 साल का है। इसने ज्वालामुखी की आग में पिज्जा बनाने का पूरा वीडियो बकायदा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और लोग काफी दिलचस्पी से इस वीडियो को देख रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ग्वाटेमाला का पकाया ज्वालामुखी इसी साल फरवरी महीने में फिर से एक्टिव हो चुका है और इस ज्वालामुखी से अब भी लगातार लावा निकल रहा है। जिसमें डेविड ग्रासिया ने पिज्जा बनाया है। रिपोर्ट के मुताबिक डेविड ग्रासिया ने पिज्जा बनाने के लिए स्पेशल कपड़े पहने थे क्योंकि ज्वालामुखी से निकलने वाला लावा काफी ज्यादा गर्मी दे रहा था।

कैसे बनाया पिज्जा?

ज्वालामुखी की आग में पिज्जा बनाना कतई आसान नहीं था क्योंकि सामान्य बर्तन ज्वालामुखी के लावे की आग को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं, लिहाजा डेविड ग्रासिया ने पिज्जा बनाने के लिए स्पेशल मेटल सीट का प्रयोग किया था। ये मेटल सीट 1800 डिग्री तक का तापमान बर्दाश्त कर सकता था। ग्रासिया के मुताबिक ज्वालामुखी की आग पर पिज्जा तैयार होने में करीब 14 मिनट का समय लगा। पिज्जा तैयार होने के बाद वहां आने वाले टूरिस्ट डेविड ग्रासिया और उनके बनाए पिज्जा के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं और उस पिज्जा को खा रहे हैं। आपको बता दें कि सेन्ट्रल अमेरिका में तीन एक्टिव ज्वालामुखी इस वक्त मौजूद हैं, जिनमें एक पकाया ज्वालामुखी भी है। पकाया ज्वालामुखी से निकलने वाले धुएं को 15 मील पहले से ही देखा जा सकता है।

23 हजार साल पहले हुआ था एक्टिव

23 हजार साल पहले हुआ था एक्टिव

आपको बता दें कि पकाया ज्वालामुखी आज से करीब 23 हजार साल पहले फूटा था और फिर उसके बाद से ये ज्वालामुखी अब तक करीब 25 बार फूट चुका है। 1960 के बाद ये ज्वालामुखी अकसर सुलगता और फूटता रहता है। 12 मई को प्रकाशित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिसमोलॉजी एंड वल्केनोलॉजी की रिपोर्ट के मुताबिक इस ज्वालामुखी से अब तक ये ज्वालामुखी लोगों के लिए खतरनाक नहीं बना है। हालांकि, ज्वालामुखी को लेकर अभी भी सतर्कता बरती जा रही है। वहीं, पिज्जा बनाने के बाद डेविड ग्रासिया ने कहा कि ज्वालामुखी के लावे में पिज्जा बनाना आसान नहीं था क्योंकि वहां तापमान काफी ज्यादा था और थोड़ा सा तापमान और बढ़ने पर बर्तन पूरी तरह से पिघल सकता था। ये काफी खतरनाक था और ज्वालामुखी के लावे का तापमान फौरन 3600 डिग्री फॉरेनबहाइट को पार कर सकता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+