राष्ट्रपति के साथ Zoom मीटिंग में बिना कपड़ों के पहुंच गया शख्स और फिर...
राष्ट्रपति के साथ Zoom मीटिंग में बिना कपड़ों के पहुंच गया शख्स और फिर...
नई दिल्ली। कोरोनावायरस के चलते दुनिया भर में लॉकडाउन किया गया हैं। ऐसे में सरकारी कार्यालय हो या प्राइवेट ऑफिस सभी संस्थान अपनी मीटिंग करने के लिए पापुलर जूम ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसी ही एक ऑनलाइन मीटिंग जूम ऐप पर ब्राजील के राष्ट्रपति और उनके अधिकारियों के बीच चल रही थी इसी मीटिंग में शामिल एक शख्स नग्न दिखाई दे जाता हैं और फिर आगे जानिए क्या होता है?

राष्ट्रपति की मीटिंग में नग्न दिखाई दिया एक शख्स
बता दें ये ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो के साथ एक ज़ूम कॉन्फ्रेंस कॉल की ये मीटिंग व्यवसायियों के साथ चल रही थी। इसी दौरान एक व्यवसायी गलती से बिना शर्ट के नग्न दिखाई दिया वो घर से ही काम कर रहा था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर चंद मिनटों में खूब वायरल हो गया है और लोग जमकर इससे मनोरंजन कर रहे हैं।

नग्न दिखाई दिया ये शख्स और फिर...
जूम बैठक से एक स्क्रेंग्रेब, जिसमें कई अन्य अधिकारियों और व्यापारियों ने भाग लिया इस मीटिंग के दौरान एक शख्स अचानक बिना शर्ट के नग्न दिखाई देता हैं। दरअसल, ये व्यवसायी वीडियो कॉल के दौरान शॉवर लेते समय अपना कैमरा बंद करना भूल गया। उद्योग संघ फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष पाउलो स्केफ द्वारा कहा गया कि बैठक के दौरान ये गलती से ये शर्मनाक वाकया हुआ। इसे सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित किया जा रहा है।
जानिए क्या दी गई उक्त सदस्य को सजा
पाउलो ने स्क्रीन पर नग्न व्यवसायी को स्पॉट करने के बाद तुरंत उसका स्क्रीन कट कर दिया। राष्ट्रपति बोल्सनारो ने कहा कि वो छोटे वर्ग में एक सहकर्मी है इसलिए उनकी ये इतनी बड़ी गलती के लिए उन्हें छोड़ देना क्या ठीक है?"उद्योग मंत्री, पाउलो गेडेस ने तब कहा कि "वहाँ एक आदमी नहा रहा है, नग्न है और गलती से उसका कैमरा ऑन रह गया। इस पर बोल्सनारो ने जवाब दिया "दुर्भाग्य से हमने देखा। यह एक अस्थिर तस्वीर थी लेकिन हमने देखा। हालांकि स्क्रीन पर गलती से दिखने वाले व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक रूप से नहीं की गई है।

ये घटनाएं ने भी खूब बटोरी थी सुर्खियां
गौरतलब हैं कि कोरोनावायरस महामारी के दौरान अपने घरों तक ही सीमित रहने के कारण, वीडियो कॉलिंग और वर्चुअल मीटिंग में काफी वृद्धि हुई है।ये पहला वाकया नहीं हैं जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हैं। इससे पहले अप्रैल में, ऐसा ही एक एबीसी न्यूज रिपोर्टर को घर से प्रसारण के दौरान वो पैंट के बिना दिखाई पड़ गया था। इतना ही नहीं अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टेलीकांफ्रेंस के दौरान एक टॉयलेट फ्लश करने आवाज सुनाई दिया दी जिसकी दुनिया भर में खूब खबरें बनीं और लोगों ने जमकर मजा लिया।












Click it and Unblock the Notifications