मालदीव पहुंची कोविशील्ड की 1 लाख डोज, राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने जताया पीएम मोदी का आभार
नई दिल्ली। maldives corona vaccine भारत में निर्मित कोवैक्सीन और कोविशील्ड की सप्लाई हमारे पड़ोसी देशों में भी शुरू हो गई है। मंगलवार को गृह मंत्रालय ने ये जानकारी दी थी कि 20 जनवरी से भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार और सेशल्स में वैक्सीन की सप्लाई शुरू हो जाएगी और बुधवार को कोविशील्ड की 1 लाख डोज मालदीव पहुंच गई है। एयर इंडिया के विमान से जब कोविशील्ड की वैक्सीन मालदीव पहुंची तो एयरपोर्ट पर कई बड़े अधिकारी वैक्सीन को रिसीव करने के लिए पहुंचे थे। कोरोना वैक्सीन के लिए मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहाली सोलीह ने भारत का आभार जताया है।

Recommended Video
मालदीव के राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने जताया आभार
इब्राहिम मोहाली ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस उदार उपहार के हार्दिक धन्यवाद। आपको बता दें कि मालदीव भारत से कोरोना वैक्सीन प्राप्त करने वाला पहला देश बन गया है। मालदीव के विदेश मंत्री ने कहा है कि हमेशा की तरह भारत मुसीबत की घड़ी में हमारे साथ खड़ा हुआ है। आपको बता दें कि मालदीव में भी सबसे पहले हेल्थ वर्कर्स और वरिष्ठ नागरिकों को वैक्सीन का डोज दिया जाएगा।
मालदीव के अलावा भूटान को भी मिली वैक्सीन
बता दें कि भारत ने 'वैक्सीन डिप्लोमेसी' के तहत अपने पड़ोसी देशों को वैक्सीन की मदद पहुंचाने का वादा किया था, जिसके बाद बुधवार को मालदीव के अलावा भूटान को भी भारत में निर्मित वैक्सीन मिल गई। आने वाले दिनों में मालदीव और भूटान के अलावा नेपाल, म्यांमार, बांग्लादेश और सेशल्स को भी कोरोना की वैक्सीन मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications