मालदीव की राजनीति में खून-खराबा? भारत समर्थक पार्टी की तरफ से नियुक्त प्रॉसीक्यूटर जनरल को मारा गया चाकू
Maldives Prosecutor General Hussain Shameem stabbed: मालदीव की राजनीति में मचे घमासान के बाद अब देश में खून-खराबा शुरू हो गया है। मालदीवियन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मालदीव के प्रॉसीक्यूटर जनरल हुसैन शमीम को अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से चाकू मार दिया है।
प्रॉसीक्यूटर जनरल हुसैन शमीम की नियुक्ति मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) ने की थी, जो पिछले साल नवंबर तक सरकार में थी और वर्तमान में विपक्षी पार्टी है।

मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी, भारत समर्थक पार्टी है और उसी ने हुसैन शमीम को प्रॉसीक्यूटर जनरल नियुक्त किया था।
आपको बता दें, कि शमीम पर हमला तब हुआ है, जब मालदीव के कई सांसदों को सड़क पर गिरोहों ने निशाना बनाया है। हालांकि, फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है, कि प्रॉसीक्यूटर जनरल पर हुआ ये हमला, राजनीतिक रंजिश का नतीजा है या फिर सड़क पर लूटपाट जैसी वारदात।
इस बीच, एमडीपी ने कहा है, कि उसने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और उनकी सरकार के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही शुरू करने के लिए अविश्वास प्रस्ताव शुरू करने के लिए आवश्यक पर्याप्त हस्ताक्षर एकत्र कर लिए हैं। चीन समर्थक राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव जल्द ही संसद में पेश किये जाने की संभावना है।
हालांकि, महाभियोग से बचने के लिए मोहम्मद मुइज्जू ने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया है, लेकिन संसद में भारत समर्थक मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी और गठबंधन के पास बहुमत है, लिहाजा मोहम्मद मुइज्जू को राष्ट्रपति पद से हटाने की संभावना काफी बढ़ गई है।












Click it and Unblock the Notifications