भारत दौरे पर आए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के कई यूटर्न, मालदीव के विपक्षी नेता और आम लोग क्या कह रहे हैं?
During his visit to India, Maldives President Mohammad Muizzu indicated a shift in diplomatic relations, facing opposition criticism. He acknowledged India's role as a key ally, while also addressing tourism and trade ag
Maldives President India Visit: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की पांच दिवसीय यात्रा ने भारत और उसके दक्षिणी पड़ोसी के बीच संबंधों में मधुरता का संकेत दिया है, लेकिन माले में विपक्ष ने मुइज्जू के "भोले और अनुभवहीन" प्रशासन की आलोचना की है और कहा है, कि अब उन्हें यह एहसास हो गया है, कि कूटनीति "झूठ और धोखे" के जरिए नहीं की जा सकती।
मालदीव की विपक्षी पार्टियां, जो भारत समर्थक रही हैं, उसने बार बार कहा है, कि भारत से संबंध खराब करना मालदीव के हत में नहीं है और उसने मोहम्मद मुइज्जू के 'इंडिया ऑउट' कैम्पेन का बार बार विरोध किया है और अब विपक्षी पार्टियां, मुइज्जू के यूटर्न से हैरान हैं।

भारत और मालदीव के बीच संबंधों में तब तनाव बढ़ गया था, जब मुइज्जू, जिन्हें चीन समर्थक माना जाता है, उन्होंने नवंबर में मालदीव के शीर्ष पद का कार्यभार संभाला था और शपथ लेने के कुछ ही घंटों के भीतर, उन्होंने अपने देश से भारतीय सैन्य कर्मियों को वापस बुलाने की मांग की थी। इसके बाद, भारतीय सैन्य कर्मियों की जगह नागरिकों को नियुक्त किया गया। हालांकि, अब चीजें सकारात्मक होने लगी हैं, और मोहम्मद मुइज्जू अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा के लिए भारत आए हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी भारतीय समकक्ष द्रौपदी मुर्मू के साथ बैठक की है।
उन्होंने स्वीकार किया है, कि भारत लगातार द्वीप राष्ट्र के लिए एक मजबूत सहयोगी साबित हुआ है और उन्होंने मजबूत द्विपक्षीय संबंधों पर विश्वास व्यक्त किया है।
मुइज्जू की विपक्षी पार्टियों ने क्या कहा?
इस साल जनवरी में प्रधानमंत्री मोदी की लक्षद्वीप द्वीप समूह की यात्रा करने और तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद मालदीव के दो मंत्रियों ने अपमानजनक टिप्पणियां की थी, जिसके बाद दोनों दक्षिण एशियाई देशों के बीच संबंध और भी खराब हो गए। इसके कारण भारतीय पर्यटकों द्वारा बड़े पैमाने पर बहिष्कार का आह्वान किया गया, और अब भारतीय पर्यटक, जो मालदीव पहुंचने वालों में पहले स्थान पर थे, वो अब छठे स्थान पर हो चुके हैं।
मुख्य विपक्षी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद ने "मालदीव-भारत के बीच सदियों पुराने संबंधों को पुनर्जीवित होते हुए" देखकर खुशी जताई है और मालदीव के लोगों के साथ "मजबूत" बने रहने के लिए भारत को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, कि उन्हें यह देखकर खुशी मिली है, कि राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह - जिन्हें भारत समर्थक माना जाता है - उनके दौरान शुरू की गई परियोजनाएं और पहल सफल हुई हैं और उन्हें जारी रखा जा रहा है।
Happy to see the age-old ties between the Maldives-India being revived.
Thank you India for remaining steadfast and resolute with the Maldivian people.
Encouraged that the projects and initiatives launched during President @ibusolihs administration has come to fruition, and…
— Abdulla Shahid (@abdulla_shahid) October 7, 2024
भारत समर्थक शाहिद ने कहा, कि "हम जो देख रहे हैं, वह यह है कि वर्तमान प्रशासन इस बात को समझ रहा है, कि झूठ और धोखे के आधार पर अंतरराष्ट्रीय संबंधों का संचालन नहीं किया जा सकता। हम जो देख रहे हैं, वह प्रशासन की भोलापन और कूटनीति में अनुभवहीनता है। उम्मीद है कि हमारे सबसे करीबी पड़ोसी, मित्र और साझेदार (भारत) के साथ संबंधों में यह मौजूदा गति जारी रहेगी।"
दूसरी ओर, मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद - जिन्हें अपने कार्यकाल के दौरान भारत-मालदीव के मजबूत संबंधों के निर्माता के रूप में जाना जाता है - उन्होंने भी मोहम्मद मुइज्जू की भारत यात्रा की सराहना की है।
India & Maldives are natural partners with so much in common: music, films, food, culture, history and geography. We should always remain friends. So happy to see things fall into place & the relationship fixed. Congratulations to PM Modi and Pres. Dr. Muiz @narendramodi @MMuizzu
— Mohamed Nasheed (@MohamedNasheed) October 6, 2024
उन्होंने एक्स पर कहा, "भारत और मालदीव स्वाभाविक साझेदार हैं और दोनों के बीच बहुत कुछ समान है: संगीत, फिल्म, भोजन, संस्कृति, इतिहास और भूगोल। हमें हमेशा दोस्त बने रहना चाहिए। यह देखकर बहुत खुशी हुई कि चीजें ठीक हो रही हैं और रिश्ते ठीक हो रहे हैं।"
हालांकि, सोशल मीडिया पर मालदीव के कई लोगों ने मुइज्जू के भारत विरोधी बयानों को याद किया और व्यंग्यात्मक संदेशों के साथ उनके स्क्रीनशॉट पोस्ट किए। एक्स पर एक यूजर ने कहा, "अब यह बिल्कुल साफ हो गया है, कि #IndiaOut एक बेशर्म झूठ था जिसका इस्तेमाल मोहम्मद मुइज्जू ने हमें धोखा देकर अपने पक्ष में वोट देने और इब्राहिम सोलेह के राष्ट्रपति पद के बारे में झूठ फैलाने के लिए किया।"
Kazzabu Muizzu dhakkaavaahaka gagaboolu kuraanee thibey fulhaa kahala amilla edhumah kankan kuran beynun vaa meehaku pic.twitter.com/QlQJKmhnoA
— We want India (@ahmedmaniku1) October 6, 2024
भारतीय टूरिस्ट्स से मुइज्जू की अपील
चूंकि मालदीव गंभीर आर्थिक मंदी से जूझ रहा है, इसलिए भारत ने 50 मिलियन डॉलर के ट्रेजरी बिल को एक और साल के लिए आगे बढ़ाते हुए मालदीव सरकार को महत्वपूर्ण बजटीय सहायता प्रदान की है। मोदी और मुइज्जू के बीच द्विपक्षीय वार्ता के बाद जारी किए गए 'विजन डॉक्यूमेंट' में इस बात पर सहमति जताई गई है, कि भारत मालदीव को रक्षा प्लेटफॉर्म और परिसंपत्तियों के साथ समर्थन देगा, ताकि मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (MNDF) की क्षमताओं को बढ़ाया जा सके।
भारत, मालदीव में एक सर्विलांस रडार भी लगाएगा, जिसकी मंजूरी खुद मुइज्जू ने दी है।
सोमवार को, मुइज्जू ने भारतीय पर्यटकों से माले आने का आह्वान किया और यह उनका पहला ऐसा बयान था, जब उनके दो मंत्रियों ने पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद विवाद खड़ा कर दिया था। राष्ट्रपति मुइज्जू ने नई दिल्ली में एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा, "भारत हमारे सबसे बड़े पर्यटन स्रोत बाजारों में से एक है और हम मालदीव में ज्यादा भारतीय पर्यटकों का स्वागत करने की उम्मीद करते हैं।"
पर्यटन के अलावा, मालदीव के राष्ट्रपति, जो वर्तमान में भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं, उन्होंने मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू करने की भी उम्मीद जताई और कहा, कि "हम भारत के साथ एक मुक्त व्यापार समझौता करने की आशा करते हैं, जो हमें अपनी पूर्ण आर्थिक क्षमता का दोहन करने में सक्षम बनाएगा। हमारे पर्यटन और विकास के विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय निवेश को बढ़ाना इसमें शामिल है।"
इसके अलावा, मालदीव के राष्ट्रपति ने कहा, कि उनका देश भारत की सुरक्षा को कमजोर करने वाला कोई काम नहीं करेगा और नई दिल्ली को एक 'मूल्यवान साझेदार और मित्र' मानता है, जो कई क्षेत्रों में सहयोग करता है। इससे पहले, मुइज्जब ने "इंडिया ऑउट" के एजेंडे से इनकार किया था, और कहा था, कि द्वीप राष्ट्र को अपनी धरती पर विदेशी सेना की मौजूदगी से "गंभीर समस्या" थी।












Click it and Unblock the Notifications