भारत से जारी विवाद के बीच मालदीव के राष्ट्रपति चीन रवाना, जानिए एजेंडे, कैसे किया दिल्ली से संबंध खराब?
Maldives President Mohamed Muizzu departs for China: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण के बाद मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू अपनी पत्नी साजिदा मोहम्मद के साथ रविवार रात आधिकारिक राजकीय यात्रा के लिए चीन के लिए रवाना हो गये हैं।
मुइज्जू, जिन्हें मुख्य रूप से बीजिंग समर्थक नेता माना जाता है, वो देश से भारतीय सैन्य कर्मियों की वापसी पर भारत के साथ तनावपूर्ण संबंधों के बीच चीन का दौरा कर रहे हैं।

मालदीव के राष्ट्रपति ने उस परंपरा को तोड़ दिया है, जो लगातार मालदीव के राष्ट्रपति निभाते आए हैं, जिसके तहत उनका पहला विदेशी दौरा भारत का होता था। मोहम्मद मुइज्जू ने राष्ट्रपति बनने के बाद पहले तुर्की का दौरा किया और फिर उनका दूसरा दौरा चीन का हो रहा है।
चीन दौरे में क्या होंगे एजेंडे?
यात्रा के दौरान, दोनों देशों द्वारा अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद है, और शी जिनपिंग, मोहम्मद मुइज्जू के लिए एक स्वागत समारोह और एक स्वागत भोज की मेजबानी करेंगे। दोनों राष्ट्रपति बातचीत करेंगे और द्विपक्षीय सहयोग दस्तावेजों के हस्ताक्षर समारोह में भाग लेंगे।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा, कि "राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से पिछले 52 वर्षों में, दोनों देशों ने एक-दूसरे के साथ सम्मान के साथ व्यवहार किया है और एक-दूसरे का समर्थन किया है, जिससे विभिन्न आकार के देशों के बीच समानता और पारस्परिक लाभ का एक अच्छा उदाहरण स्थापित हुआ है।"
चीनी प्रधान मंत्री ली कियांग और नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थायी समिति के अध्यक्ष झाओ लेजी भी इस दौरान मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू से मुलाकात करेंगे। नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति मोहम्मद लतीफ के बाद मुइज्जू हाल के हफ्तों में चीन का दौरा करने वाले दूसरे सबसे बड़े राजनेता होंगे।
भारत के साथ संबंध खराब कर रहे मुइज्जू
मालदीव की पूर्ववर्ती सरकार ने भारत के साथ काफी मजबूत संबंध बनाकर रखे हुए थे, लेकिन मोहम्मद मुइज्जू, इस संबंध को धीरे धीरे नुकसान पहुंचा रहे हैं।
व्यापक द्विपक्षीय संबंधों और मालदीव की भारत से निकटता को देखते हुए, हाल के दिनों में मुइज्जू के पूर्ववर्तियों ने पहले भारत का दौरा किया, लेकिन अब चीन ने वहां प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में निवेश करके द्वीप राष्ट्र में अपना प्रभाव बढ़ाया है।
मोहम्मद मुइज्जू ने अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के लिए भारत की बजाय नवंबर में तुर्की का दौरा किया था। इसे मालदीव के राष्ट्रपति के भारत विरोधी रुख के एक और संकेत के रूप में देखा गया, क्योंकि वह द्वीप देश को भारतीय सहायता से दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। यहां तक कि मुइज्जू के करीबी सहयोगी और मालदीव की प्रोग्रेसिव पार्टी चीन समर्थक पूर्व नेता अब्दुल्ला यामीन भी अपनी पहली विदेश यात्रा पर भारत ही आए थे।
हालांकि, बाद में मुइज्जू ने 1 दिसंबर को दुबई में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन, जिसे COP28 के नाम से जाना जाता है, के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और व्यापक द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति पर चर्चा की। दोनों नेता बहुआयामी संबंधों पर चर्चा करने और संबंधों को और गहरा करने के लिए एक कोर ग्रुप गठित करने पर सहमत हुए।
तनावपूर्ण हो रहे हैं भारत-मालदीव संबंध
पिछले साल नवंबर में मोहम्मद मुइज्जू के सत्ता में आने के बाद से मालदीव और भारत के बीच संबंध तनावपूर्ण हैं। 'इंडिया आउट' अभियान के अगुवा रहे मोहम्मद मुइज्जू ने मालदीव से भारतीय सैनिकों को वापस बुलाने के लिए नई दिल्ली कहा है।
राष्ट्रपति बनने के बाद मुइज्जू ने 77 भारतीय कर्मियों को हटाने की मांग की और भारत के साथ 100 समझौतों की समीक्षा का भी आदेश दिया है। मोहम्मद मुइज्जू की सरकार ने भारत के साथ हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण समझौते को छोड़ने की अपनी योजना की भी घोषणा की है।
मालदीव भारत की पड़ोसी प्रथम नीति के सबसे बड़े लाभार्थियों में से एक बना हुआ है, जिसने देश में सार्वजनिक कल्याण, मानवीय सहायता, आपदा राहत और अवैध समुद्री गतिविधियों से निपटने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
मालदीव भारत की 'पड़ोसी प्रथम नीति' के सबसे बड़े लाभार्थियों में से एक बना हुआ है, जिसने देश में सार्वजनिक कल्याण, मानवीय सहायता, आपदा राहत और अवैध समुद्री गतिविधियों से निपटने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
मुइज्जू के मंत्रिया का एंटी-इंडिया बयान
मालदीव और भारत के बीच एक नया विवाद तब खड़ा हुआ, जिससे भारत-मालदीव संबंधों को और नुकसान पहुंचने का खतरा है, जब माले के कुछ मंत्रियों ने भारतीय प्रधान मंत्री की हाल की लक्षद्वीप यात्रा पर उनके प्रति अपमानजनक टिप्पणी की।
मालदीव की युवा अधिकारिता, सूचना और कला उप मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी की तस्वीरों पर टिप्पणी करते हुए उन्हें 'विदूषक' और 'इजरायल की कठपुतली' करार दिया।
कुछ मंत्रियों ने यहां तक टिप्पणी की, कि भारतीय समुद्र तट मालदीव के पर्यटन स्थलों की स्वच्छता के स्तर को पूरा नहीं कर सकते। सत्तारूढ़ प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव (पीपीएम) के काउंसिल सदस्य जाहिद रमीज ने एक्स पर लिखा, कि "यह कदम बढ़िया है। हालांकि, हमसे प्रतिस्पर्धा करने का विचार भ्रामक है। वे हमारे द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवा कैसे प्रदान कर सकते हैं? वे इतने साफ़ कैसे हो सकते हैं?"
इससे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया, क्योंकि हजारों भारतीयों ने मालदीव के लिए अपनी बुकिंग और फ्लाइट टिकट रद्द कर दिए। अक्षय कुमार जैसी हाई-प्रोफाइल हस्तियों ने भी राज्य के प्रमुख के खिलाफ की गई टिप्पणियों की निंदा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। इस टिप्पणी ने मालदीव के लोगों के बीच चिंताएं बढ़ा दी हैं, क्योंकि उनकी अर्थव्यवस्था पर्यटन पर बहुत अधिक निर्भर है, जिसमें भारत सबसे ज्यादा योगदान देता है।












Click it and Unblock the Notifications