हिंद महासागर की सुरक्षा पर प्रमुख बैठक में नहीं आया बांग्लादेश, मालदीव ने चीन की जगह भारत का चुना साथ

Colombo Security Conclave: शेख हसीना सरकार के पतन के बाद नोबल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस की अगुवाई में बनी बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भारत को अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। बांग्लादेश इस बार हिंद महासागर की सुरक्षा पर आधारित महत्वपूर्ण बैठक में शामिल नहीं हुआ है।

वहीं, महत्वपूर्ण रणनीतिक यू-टर्न लेते हुए, मोहम्मद मुइज्जू के नेतृत्व वाली मालदीव की सरकार ने हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में विभिन्न प्रकार के खतरों का मुकाबला करने के लिए 30 सितंबर को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर पर क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा संरचना के लिए मॉरीशस, श्रीलंका और भारत के साथ हाथ मिलाया है।

Colombo Security Conclave

श्रीलंका में हुआ है कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन

कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन (CSC) के चार्टर और समझौता ज्ञापन (MoU) पर श्रीलंका के राष्ट्रपति के एनएसए सागाला रत्नायका, मालदीव के एनएसए इब्राहिम लतीफ, श्रीलंका में मॉरीशस के उच्चायुक्त हेमंडोयल दिलिम और भारत के प्रधानमंत्री के एनएसए अजीत डोभाल ने हस्ताक्षर किए हैं। वहीं, पर्यवेक्षक बांग्लादेश सम्मेलन में शामिल नहीं हुआ, लेकिन सेशेल्स ने इसमें हिस्सा लिया है।

सीएससी के लिए सहमत 'सहयोग के स्तंभ' हैं: समुद्री सुरक्षा और संरक्षा; आतंकवाद और कट्टरपंथ का मुकाबला; तस्करी और संगठित अपराध का मुकाबला, साइबर सुरक्षा, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा, मानवीय सहायता; और आपदा राहत।

इसके अलावा, सीएससी नशीले पदार्थों की तस्करी, हथियारों की तस्करी, मानव तस्करी सहित अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध का मुकाबला करने के लिए समन्वय को मजबूत करेगा। प्रमुख IOR देश आतंकवाद, कट्टरपंथ, हिंसक उग्रवाद, साइबर सुरक्षा खतरों और अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कानून की प्रयोज्यता से संबंधित जानकारी साझा करेंगे।

इसके अलावा भी CSC, ट्रेनिंग, संयुक्त अभ्यासों, कार्यशालाओं और कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से भागीदारों के बीच क्षमता निर्माण को भी मजबूत करेगा। सदस्य देश समुद्र विज्ञान, जल विज्ञान, समुद्री सुरक्षा, समुद्री प्रदूषण, समुद्री कानून, समुद्री पुरातत्व और समुद्री संसाधनों के संरक्षण के क्षेत्रों में भी मजबूत सहयोग करेंगे।

कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन का मकसद क्या है?

ऐसा माना जाता है, कि सीएससी संरचना में भविष्य के सभी कदमों और सदस्यों पर आम सहमति के साथ-साथ संस्थागत तंत्र और कार्य समूहों के माध्यम से एनएसए और उप एनएसए के बीच संवाद की आवश्यकता है। सीएससी सचिवालय कोलंबो में स्थित होगा, जिसमें महासचिव महत्वपूर्ण सुरक्षा समूह के संयोजक के रूप में कार्य करेंगे।

सीएससी में हिंद महासागर क्षेत्र के सभी प्रमुख सदस्य देश हैं, लेकिन इससे सदस्य देशों के बीच समुद्री सुरक्षा भी बढ़ेगी, क्योंकि नरेंद्र मोदी सरकार, अन्य तीन देशों को बिना किसी राजनीतिक हस्तक्षेप के क्षमता निर्माण में सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है। मालदीव के सुरक्षा पहल में शामिल होने से राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने संकेत दिया है, कि वह आईओआर के बाहर किसी भी शक्ति के बजाय भारत के साथ सहयोग चाहते हैं।

इस सम्मेलन में मालदीव का शामिल होना भारत के लिए महत्वपूर्ण रणनीतिक कामयाबी है, क्योंकि ऐसा माना जा रहा है, कि मालदीव की मदद से चीन, हिंद महासागर में घुसपैठ बढ़ाने की कोशिश करेगा, लेकिन मुइज्जू प्रशासन ने अपने NSA को भेजकर भारत को बड़ी राहत दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+