Maldives Emergency: पूर्व राष्ट्रपति गयूम समेत कई नेता गिरफ्तार

माले: मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने अपने देश में आपाताल की घोषणा के बाद पुलिस ने वहां के पूर्व राष्ट्रपति समेत कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। मालदीप के मीडिया के अनुसार मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मौमून अब्दुल गयूम को आपातकाल के कुछ ही देर बाद गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें, मौमून अब्दुल गयूम 80 साल के हैं और 30 सालों तक मालदीप के राष्ट्रपति रह चुके हैं।

Maldives Emergency: former president arrested crackdown on opposition

मौमून अब्दुल गयूम की पत्नी के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति को राजधानी माले स्थित उनके घर से ले गिरफ्तार किया गया। बता दें, मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने 15 दिनों के लिए आपातकाल की घोषणा की है।

मालदीप में इस वक्त राजनैतिक संकट गहराया हुआ है। मालदीप के कानून के हिसाब से आपातकाल लगाने के बाद सुरक्षा बलों को इस बात का अधिकारी होता है कि वो किसी को भी गिरफ्तार या हिरासत में ले सकते हैं।

मालदीप में सुप्रीम कोर्ट और सरकार के बीच भी गहरा गतिरोध चल रहा है। यह दूसरा मौका है जब यामीन ने देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की है। उन्होंने इससे पहले नवंबर 2015 में आपातकाल लगाने की घोषणा की थी।

मालदीव के सुप्रीम कोर्ट ने गुरूवार को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए देश के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद को आतंकवाद के सभी आरोपों से बाइज्जत बरी करते हुए सभी राजनीतिक कैदियों की रिहाई का आदेश दिया। कोर्ट के इस फैसले के बाद से ही मालदीप की राजनीति में तूफान आया हुआ है।

कोर्ट के फैसला सुनाया नशीद के समर्थकों नारेबाजी करने लगे और राष्ट्रपति अब्दुल्ला यमीन की तत्काल इस्तीफे की मांग करने लगे, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। रविवार को नशीद और दूसरे बंदियों का रिहाई से सरकार के इंकार के बाद लोग फिर सड़कों पर हैं।

यह भी पढ़ें- 2019 में राहुल दे सकें पीएम पद के लिए मोदी को टक्कर, कांग्रेस ने शुरू किया 'प्रोक्सी वार'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+