2019 में राहुल दे सकें पीएम पद के लिए मोदी को टक्कर, कांग्रेस ने शुरू किया 'प्रोक्सी वार'

नई दिल्ली। कुछ समय पहले कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने वाले राहुल गांधी को 2019 में पीएम कैंडिडेट के तौर पर पेश करने के लिए कांग्रेस की ओर से 'प्रोक्सी वार' शुरू कर दी गई है। खासतौर पर सोशल मीडिया पर इसको लेकर माहौल तैयार किया जा रहा है। पार्टी के नेता इसको लेकर खुले तौर पर सामने आने से पहले इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। जबकि सोशल मीडिया पर कांग्रेस वालिन्टियर्स और उसके समर्थक इस तरह के कैंपेन चलाकर जनता का मूड भांपने में लगे हुए हैं।

फेसबुक पर चल रहे दर्जनों पेज

फेसबुक पर चल रहे दर्जनों पेज

फेसबुक पर 'राहुल गांधी अगले पीएम' 'Rahul Gandhi As Next PM of India', 'RG Next PM of India', 'Next PM RG' जैसे कितने ही पेज देखे जा रहे हैं। इन्हें कांग्रेस वालिन्टियर्स चला रहे हैं और इन पर आ रहे फीडबैको को भी पार्टी तक पहुंचा रहे हैं। ऐसे कम से कम 20 पेज कांग्रेस पार्टी के समर्थक चला रहे हैं। ये पेज राहुल गांधी के हक में लगातार एक हवा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। पार्टी नेता का कहना है कि इन पेजों को चला रहे लोगों से फीडबैक पार्टी की रणनीति बनाने वाली टीम को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक, मध्य प्रदेश और राजस्थान के चुनावों को लेकर भी राहुल के पक्ष में हवा बनाने की कोशिश है। राहुल गांधी और दूसरे नेताओं के हैशटैग बस एक साल और के साथ ट्वीट करने को भी इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है कि जिससे माहौल बने मोदी सरकार जा रही है।

राहुल होंगे पीएम कैंडिटेट

राहुल होंगे पीएम कैंडिटेट

एक सीनियर कांग्रेस नेता का कहना है कि कि इसमें कोई शक-शुब्हा नहीं है कि 2019 में राहुल पीएम कैंडिडेट होंगे, इसको लेकर जनता में भी उत्साह है। इसको लेक अभी इस बात का भी इंतजार है कि चुनाव से पहले यूपीए में शामिल दल किस तरह से व्यवहार करते हैं। कांग्रेस नेता का कहना है कि चुनाव से पहले उन्हें पीएम के फेस के तौर पर पेश किया जा सकता है।

 नरेंद्र मोदी का विकल्प सिर्फ राहुल गांधी

नरेंद्र मोदी का विकल्प सिर्फ राहुल गांधी

हाल ही में एक साक्षात्कार में कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 'मोदीजी का विकल्प केवल और केवल राहुलजी हैं. कोई और नहीं हो सकता. कांग्रेस और देश के लोग राहुलजी को देश का अगला प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं।' एक सवाल के जवाब में सूरजेवाला ने कहा कि- ‘इस समय दो मॉडल हैं...मोदी मॉडल (जिसमें वो) दिन में 6 बार कपड़े बदलते हैं, अपने कपड़ों की क्रीज भी खराब नहीं होने देते, अपनी वेशभूषा पर जितना समय लगाते हैं उतना शासन पर समय नहीं लगाते। दूसरा मॉडल है राहुल गांधी का, जो सादगी, सरलता और स्पष्टता पर आधारित है। राहुल गांधी राजनीति में अपनी बेबाकी, पारदर्शिता और ईमानदारी से मशहूर हुए हैं। वो कठोर निर्णय लेने से भी नहीं डरते।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+