मालदीव ने भारत की ओर से गिफ्ट किए गए हेलीकॉप्टर वापस लेने को कहा
मालदीव में पिछले दिनों राजनीतिक संकट के हालात थे और इन हालातों ने इस देश के साथ भारत के साथ रिश्तों को और खराब कर दिया है। मालदीव अब चीन और पाकिस्तान के करीब हो रहा है। मालदीव ने भारत की ओर से गिफ्ट किए गए दो हेलीकॉप्टर को वापस लेने को कहा है।
माले। मालदीव में पिछले दिनों राजनीतिक संकट के हालात थे और इन हालातों ने इस देश के साथ भारत के साथ रिश्तों को और खराब कर दिया है। मालदीव अब चीन और पाकिस्तान के करीब हो रहा है और इन करीबियों के बीच ही मालदीव ने भारत को फिर से एक झटका दिया है। मालदीव ने भारत की ओर से गिफ्ट किए गए दो हेलीकॉप्टर को वापस लेने को कहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। सूत्रों ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया है कि मालदीव सरकार के साथ बातचीत चल रही है और इस बारे में चर्चा जारी है।

चीन की नजरें हिंद महासागर पर
टाइम्स ऑफ इंडिया को मालदीव सरकार के टॉप सूत्रों ने बताया है कि मालदीव की सरकार भारत की ओर से गिफ्ट किए गए हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड के एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर ध्रुव को वापस नहीं करना चाहती है बल्कि डॉर्नियर मैरीटाइम सर्विलांस एयरक्राफ्ट को वाकरना चाहती है। भारत ने मालदीव को ध्रुव हेलीकॉप्टर गिफ्ट किया था जो कि अदू अटॉल से संचालित हो रहा है। यह नई जानकारी भारत और मालदीव के संबंधों के बीच आई दूरियों को और बढ़ाने का काम कर रही है। इसके साथ ही यह बात भी गौर करने वाली है कि भारत और मालदीव दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा को लेकर जो समझौता हुआ था वह भी खतरे में पड़ता नजर आ रहा है और वह भी ऐसे समय में जब चीन हिंद महासागर में अपनी पकड़ को मजबूत बनाने में लगा हुआ है।
पाकिस्तान आर्मी चीफ पहुंचे मालदीव
वहीं एक और बात जो भारत के लिए चिंताजनक हो सकती है, वह है पाकिस्तान के आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा का पाकिस्तान का दौरा करना। जनरल बाजवा मालदीव में पैदा हुए राजनीतिक संकट के बाद पहले ऐसे विदेशी हैं जो मालदीव के दौरे पर गए हैं। भारत की ओर से कहा गया है कि वह लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। वहीं मालदीव सरकार के सूत्रों के मुताबिक हेलीकॉप्टर को वापस करने का फैसला सही है क्योंकि हेलीकॉप्टर के लिए लेटर ऑफ एक्सचेंज दिया गया था वह अब खत्म हो चुका है।
-
Petrol Diesel Price: ऊट-पटांग बयान देकर ट्रंप दामाद को कैसे पहुंचा रहे फायदा? भारत में उछलेगा पेट्रोल-डीजल? -
Indus Waters Treaty: बिना भारत के क्यों हो रहा सिंधु जल संधि पर फैसला, हेग कोर्ट का एकतरफा रुख क्यों? -
एमपी और यूपी विकास पर सहयोग करते हैं-CM डॉ. मोहन यादव -
Jan Vishwas Bill: अब मेट्रो में सिगरेट पीना अपराध नहीं? क्या है जन विश्वास बिल, आपकी जिंदगी में क्या बदलेगा? -
Cicada COVID Variant: कितना घातक है कोविड-19 का नया वेरिएंट BA.3.2? भारत में क्या है स्थिति? 23 देशों में कहर! -
MP News: बाबा काशी विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन यादव, बोले- एमपी-यूपी मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत -
Dubai Gold Rate Today: दुबई या भारत? आज सोना कहां से खरीदना है फायदे का सौदा? ₹7000 की सीधी बचत -
Iran Vs America War: मोदी का मास्टरस्ट्रोक! पश्चिम एशिया में तनाव के बीच 1,171 भारतीयों का 'महा-रेस्क्यू' -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म?












Click it and Unblock the Notifications