Video:छोटे कपड़ों में लड़कियों ने मस्जिद की दीवार पर चढ़कर किया सेक्सी डांस, सरकार ने टूरिस्टों पर लगा दी बैन
नई दिल्ली। हाल ही में मस्जिद में लड़कियां के डांस का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में दो लड़कियां मस्जिद की दीवार पर चढ़कर डांस कर रही थीं। दोनों ही लड़कियों ने शॉर्ट्स पहन रखे थे और वो दीवार पर चढ़कर डांस कर रही थीं। वीडियो मलेशियां के एक मस्जिद का है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद मलेशियाई सरकार ने मुस्लिमों के पवित्र स्थान पर पर्यटकों की एंट्री बंद कर दी है।

मलेशिया के कोटा किनाबलू में प्रसिद्ध मस्जिद में घूमने आई दो लड़कियों ने छोटे टॉप और शॉर्ट्स पहनकर मस्जिद की दीवार पर चढ़ गई और दीवार पर चढ़कर लड़कियों ने ऐसा डांस किया जो न तो वहां के स्थानीय लोगों को पसंद आया और न ही मुस्लिम समुदाय के लोगों को।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी है। लोग पवित्र स्थल पर इस तरह की हरकत से आहत हैं। मस्जिद के चेयरमैन जमाल सकरन ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के पवित्र स्थल पर विदेशी पर्यटकों की इस तरह की हरकत अस्वीकार्य नहीं है। उन्होंने मस्जिद में पर्यटकों की एंट्री पर रोक लगाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि इस्लाम की पवित्रता को बचाने के लिए ये कदम उठाया जरूरी है।
वहीं डांस वीडियो में नजर आती लड़कियों के बारे में पता लगाने की कोशिश जारी है। वो लड़कियां किस देश की हैं इस बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि मलेशिया के पर्यटन मंत्री क्रिस्टियना लियू ने कहा है कि दोनों लड़कियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी, क्योंकि उन्हें मालूम नहीं था कि वो जो कर रही हैं वो गलत था।












Click it and Unblock the Notifications