अब 24 घंटे सुरक्षा के साए में रहेगी मलाला युसूफजई
लंदन। सबसे कम उम्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली पाकिस्तान की मलाला युसूफजई अब 24 घंटे सुरक्षाकर्मियों के साए तले रहेगी। ब्रिटिश इंटलीजेंस एजेंसी की नई चेतावनी के बाद मलाला की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

मलाला पर एजेंसी ने बड़े खतरे की आशंका जताई है। इस खतरे के मद्देनजर अब हर समय दो हथियारबंद सुरक्षाकर्मी उसके साथ रहेंगे। मलाला वर्ष 2011 में तालिबान ने सिर में गोली मार दी थी।
मलाला हमेशा से ही तालिबान की कट्टर विचारधारा का विरोध करती रहर है और लड़कियों की शिक्षा की पुराजोर वकालत करती आई है।
ब्रिटिश डेली द सन की खबर के अनुसार, सुरक्षा बलों को 18 वर्ष की मलाला की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है, क्योंकि खुफिया एजेंसियों ने उस पर खतरा बढ़ने की चेतावनी दी है।
अखबार ने सूत्र के हवाले से कहा, 'उसकी हत्या के नाकाम प्रयास के बाद से उसकी जान को खतरा बना हुआ है। लेकिन उसकी पहचान बढ़ने के बाद खतरे भी बढ़ गए हैं।
मलाला को जो सुरक्षा प्रदान की गई है, उस स्तर की सुरक्षा आमतौर पर मंत्रियों या अन्य राजनीतिक वीआईपी को प्रदान की जाती है।
गौरतलब है कि मलाला ने पिछले दिनों ब्रिटिश स्कूल एग्जाम में भी सबसे ज्यादा नंबर हासिल किए हैं। ब्रिटेन में अब दिन पर दिन मलाला की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications