बांग्लादेश में यात्रियों से खचाखच भरी पैसेंजर ट्रेन में आग, 4 की मौत

बांग्लादेश में शुक्रवार को एक यात्री ट्रेन में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे को लेकर पुलिस ने आशंका जताई है कि राष्ट्रीय चुनावों से पहले विपक्ष के बहिष्कार के बाद ये अशांति फैलाने की कोशिश है। जिसके तहत आगजनी की गई। बांग्लादेश के अग्निशमन सेवा अधिकारी रकजीबुल हसन ने कहा कि पश्चिमी शहर जेसोर से राजधानी ढाका आ रही बेनापोल एक्सप्रेस के डिब्बों में अचानक आग फैल गई। आग से झुलसे 4 लोगों की मौत हो गई।

Bangladesh fire in passenger train

बांग्लादेश के न्यूज चैनल सोमॉय टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेन में अचानक आग फैल गई। मौके पर अफरा तफरी मच गई। चीक पुकार सुन ट्रेन से लोगों को बाहर निकालने के लिए दौड़ पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेन में मेगासिटी के मुख्य रेल टर्मिनल के पास ढाका में ये घटना हुई। ट्रेन में मौजूद अधिकतर यात्रियों को बचा लिया गया। सोमॉय टीवी के मुताबिक बांग्लादेश की जिस पैसेंजर ट्रेन में आग लगी उसमें कुछ भारतीय नागरिक भी यात्रा कर रहे थे।

Recommended Video

      बांग्लादेश में यात्रियों से खचाखच भरी पैसेंजर ट्रेन में आग, 4 की मौत

      पुलिस के मुताबिक ये घटना एक विरोध की वजह से हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक बांग्लादेश के अग्निशमन सेवा अधिकारी रकजीबुल हसन ने कहा कि पश्चिमी शहर जेसोर से राजधानी ढाका आ रही बेनापोल एक्सप्रेस की करीब चार डिब्बों में आग लग गई।"

      ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार,बांग्लादेश के गोपीबाग में एक इंटरसिटी बेनापोल एक्सप्रेस ट्रेन में आग की घटना शुक्रवार रात करीब 9:05 बजे हुई। ट्रेन के पांच डिब्बों में उपद्रवियों ने आग लगा दी। आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई।

      इससे पहले पिछले महीने ट्रेन में आग की एक और घटना सामने आई थी। अधिकारियों ने मुताबिक ये भी एक आगजनी की घटना थी, जिसके लिए विपक्षी समूह बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को जिम्मेदार था। जबकि बीएनपी ने इस तरह की किसी भी घटनाओं से इनकार किया था और सत्तारूढ़ दल पर आरोप लगाया कि सरकार चुनाव की मांग को दबाने के लिए कार्रवाई के बहाने बीएनपी को बदनाम करने की साजिश कर रही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+