Russia -Ukrain Tension: यूक्रेन में सरकारी विभाग और बैंकों की वेबसाइट पर साइबर हमला

कीव, 16 फरवरी। एक तरफ जहां रूस और यूक्रेन के बीच तनाव चल रहा है और भी भी रूस यूक्रेन पर हमला कर सकता है तो दूसरी तरफ अमेरिका ने भी स्पष्ट कर दिया है कि वह यूक्रेन पर रूस के हमले का निर्णायक जवाब देने के लिए तैयार है। रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव के बीच में यूक्रेन की सरकारी एजेंसियों और बैंक पर बड़ा साइबर हमला सामने आया है। अधिकारियों ने इस साइबर हमले की पुष्टि की है। रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन की 10 वेबसाइट ने डीडीओएस अटैक के चलते काम करना बंद कर दिया। जिन वेबसाइट ने काम करना बंद किया उसमे यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय और दो बड़े बैंक हैं। यूक्रेन के सबसे बड़े सरकारी बैंक, प्राइवेट बैंक में ऑलाइन भुगतान में दि्कत आ रही हैं, इन बैंक के ऐप भी काम नहीं कर रहे हैं।

Recommended Video

    Russia Ukraine Tension: रूस-यूक्रेन में हुई जंग तो India को होगा ये नुकसान ! | वनइंडिया हिंदी
    ukraine

    यूक्रेन के सबस बड़े सरकारी बैंक, प्राइवेट बैंकों में लोगों ने इस बात की शिकायत की है कि वह ऑनलाइन बैंकिंग सेवा का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं और ना ही बैंक के ऐप काम कर रहे हैं। हालांकि यूक्रेन की सरकार की ओर से कहा गया है कि बैंक में लोगों के जमा पैसे सुरक्षित हैं और उसको लेकर किसी भी तरह का खतरा नहीं है। यूक्रेन की सरकार की ओर से कहा गया है कि इस साइबर हमले के पीछे मंगलवार की घटना हो सकती है। हो सकता है कि ये लोग ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि इनकी पिछली योजनाएं विफल रही हैं।

    बता दें कि जनवरी माह में भी यूक्रेन ने रूस पर साइबर हमले का आरोप लगाया था, उस दौरान यूक्रेन की 70 सरकारी वेबसाइट ने काम करना एक साथ बंद कर दिया था। पिछले महीने हुए इस साइबर हमले में वेबसाइट पर लिखा गया था कि यूक्रेन को डरना चाहिए और उसे इससे भी बदतर के लिए तैयार रहना चाहिए। गौर करने वाली बात है कि 2017 में रूस ने यूक्रेन पर सबसे बड़ा साइबर हमला किया था जिसकी वजह से 10 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ था। रूस के इस हमले पर अमेरिका ने खुले तौर पर रूस को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा था कि रूस यूक्रेन पर हमले की तैयारी कर रहा है और यह साइबर हमला बड़ा संकट है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+