पाकिस्तान में PTI की रैली में बम धमाका, 4 की मौत, 6 घायल
पाकिस्तान में मंगलवार को चुनावी रैली के दौरान बम धमाके की खबर सामने आई है। इस ब्लास्ट में चार लोगों की मौत हो गई है। गौर करने वाली बात है कि पाकिस्तान में अगले हफ्ते चुाव होने जा रहे हैं, ऐसे में इससे पहले बड़ा बम धमाका सामने आया है।
यह बम धमाका बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में हुआ है। पुलिस ने बताया कि बम को चुनावी रैली में एक समर्थक की मोटरबाइक में लगाया गया था। पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी की रैली के दौरान यह धमाका हुआ है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीटीआई रैली जब यहां से गुजर रही थी तभी यहां एक धमाका हुआ। हालांकि यह साफ नहीं है कि यह धमाका रैली को निशाना बनाकर हुआ है या नहीं। प्रांतीय स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता वसीम बेग ने कहा कि इस ब्लास्ट में 6 लोग घायल हुए हैं जबकि चार लोगों की मौत हो गई है।
वहीं पीटीआई की ओर से बयान में कहा गया है कि ब्लास्ट में उसके तीन एक्टिविस्ट्स की मौत हो गई है। 8 फरवरी को पाकिस्तान में होने वाले चुनाव के लिए चुनावी रैलियों और रोड शो का सिलसिला जारी है। ऐसे में इस ब्लास्ट ने एक बार फिर से तनाव को बढ़ा दिया है।
पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि जानबूझकर निशाना बनाकर हमला किया गया है। पाकिस्तान के चुनाव आयोग के कमिश्नर ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। यह हमला ठीक कोर्ट के उस फैसले के बाद हुआ जिसमे कोर्ट ने इमरान खान को 10 साल जेल की सजा सुनाई। उनपर आरोप है कि संवेदनशील












Click it and Unblock the Notifications