इस्तीफा देने की गलती को नहीं दोहराएंगे-अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल फिर सुर्खियों में छाए हुए थे। न्यू यॉर्क में समर्थकों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह आम आदमी पार्टी और बीजेपी का सीधा मुकाबला है। अरविंद केजरीवाल ने अपने समर्थकों को आश्वासन दिया कि दिल्ली में सत्ता में वापस आने पर इस्तीफा नहीं दूंगा। आम आदमी पार्टी बस के ब्रेक और क्लच ठीक से काम कर रहे हैं और चालक को रास्ता मालूम है, चालक पर भरोसा रखिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि अब इस गलती को नहीं दोहराएंगे। कहा कि आप एकमात्र पार्टी है, जो साफ राजनीति और भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए लड़ रही है।

आजकल आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल जी-जान से आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। जगह-जगह पर आप की बैठके जारी हैं। वॉशिंगटन, बोस्टन, शिकागो और अन्य अमेरिकी शहरों से पहुंचे आप कार्यकर्ताओं और समर्थकों की रैली को संबोधित करने के बाद केजरीवाल ने अपने समर्थकों को विश्वास दिलाया कि सत्ता में वापस लौटने पर वह दोबारा इस्तीफा देने की गलती को नहीं दोहराएंगे। कहा कि पिछले साल दिल्ली में सत्ता में आने पर पार्टी ने 49 दिन के बाद त्यागपत्र देने का गलत राजनीतिक आकलन किया।
केजरीवाल (46) ने दिल्ली चुनाव के लिये समर्थन मांगते हुए कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि वह अब गलती नहीं दोहराएंगे। आप की सफेद टोपी और हाथों में बैनर एवं तख्तियां लिए अपने लगभग 200 कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये केजरीवाल ने कहाए उस समय हमने सोचा कि अगर हम इस्तीफा दे देते हैंए तो जल्द चुनाव होगा। केजरीवाल ने कहा कि पार्टी ने यह नहीं सोचा था कि चुनाव नहीं कराया जाएगा और शहर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया जाएगा जो लगभग 11 महीने तक जारी रहेगा।
आप कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए जाने से पहले केजरीवाल ने एक स्थानीय गुरुद्धारे में समर्थकों से भी मुलाकात की।
-
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
Poonam Pandey ने 14 दिन के लिए की शादी? मुस्लिम पति ने दिया गहरा दर्द, तलाक के 6 साल बाद कैसे हुईं प्रेग्नेंट? -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ -
Today Gold Silver Price: जयपुर में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट्स -
IPS Anshika Verma ने शादी के बाद खेल-खेल में IPS पति केके बिश्नोई को कैसे पछाड़ा? घूंघट में छिपा था राज! -
Kal Ka Match Kon Jeeta 31 March: कल का मैच कौन जीता- PBKS vs GT -
Israel Iran War: कौन था हुसैन अल-जौहरी? जिसे मारने के लिए इजराइल और अमेरिका ने तेहरान तक हिला दिया!












Click it and Unblock the Notifications